राष्ट्रीय

डीआरआई की बड़ी कार्रवाई: तेंदुए की खाल, जीवित इंडियन स्टार टॉरटॉइज, जीवित टोके गेको, पैंगोलिन के शल्क और बाघ की हड्डियां बरामद

अवैध वन्यजीव व्यापार पर नकेल कसने के लिए बीते 10 दिन में देश भर में कई जगहों पर चलाए गए छह अखिल भारतीय अभियानों में तेरह लोगों को गिरफ्तार किया गया।
4 min read
Sep 10, 2026
leopard skin
leopard skin (photo pib)

वन्य जीवों की तस्करी करने वालों की अब खैर नहीं है। जीवित लुप्तप्राय वन्यजीवों से लेकर जानवरों की खाल, पैंगोलिन के शल्क और बाघ के अंगों तक की विविध बरामदगी वन्यजीवों की तस्करी के कई रूपों और निरंतर इंटर-एजेंसी समन्वय की जरूरत को भी दर्शाती है। वन विभाग, डब्ल्यूसीसीबी और अन्य प्रवर्तन एजेंसियों के साथ अभीष्ट सहयोग से, वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के अंतर्गत समन्वित, खुफिया-आधारित प्रवर्तन के माध्यम से डीआरआई वन्यजीव तस्करी नेटवर्क को सफलतापूर्वक बाधित कर रहा है और भारत की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा कर रहा है।

संरक्षित वन्यजीवों और वन्यजीव उत्पादों की अवैध तस्करी पर खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने बीते 10 दिन में देशभर में कई जगहों पर छः महत्वपूर्ण अभियान चलाए, जिसके फलस्वरूप दो तेंदुए की खाल, 180 जीवित भारतीय तारा कछुए, 12 जीवित टोके गेको, लगभग 24 किलोग्राम पैंगोलिन के शल्क और 500 ग्राम बाघ की हड्डियां जब्त की गईं। इन छः अभियानों में तेरह लोगों को गिरफ्तार किया गया।

ओडिशा में तेंदुए की खाल बरामद

7 सितंबर को खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक अभियान में, ओडिशा के कोरापुट जिले के जैपोर में वन एवं वन्यजीव अनुसंधान एजेंसी (डीआरआई) के अधिकारियों ने एक शख्स को रोका और उसके पास से एक तेंदुए की खाल बरामद की। तेंदुए संरक्षित जीव हैं और उनकी खाल या अंगों का व्यापार, बिक्री, खरीद, कब्जा या परिवहन पर रोक है। तेंदुए की खाल और पकड़े गए शख्स को जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए राज्य वन विभाग, कोरापुट को सौंप दिया गया।

live Indian Star Tortoises (photo pib)

बेंगलुरु में जीवित इंडियन स्टार टॉरटॉइज बरामद

उसी दिन एक अन्य अभियान में, डीआरआई अधिकारियों ने बेंगलुरु के गांधीनगर के पास एक शख्स को रोका और उसके सामान की तलाशी लेने पर छःकपड़े के कवर में छिपाए गए 180 जीवित भारतीय तारा कछुए बरामद किए गए। वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) ने इस प्रजाति की पहचान इंडियन स्टार टॉरटॉइज के रूप में की है। इंडियन स्टार टॉरटॉइज के खोल पर मौजूद आकर्षक तारे जैसी आकृति इसे विदेशी पालतू जानवरों और वन्यजीव संग्राहकों के बाजारों में विशेष रूप से आकर्षक बनाती है, जिससे अवैध शिकार और अंतरराष्ट्रीय तस्करी को बढ़ावा मिलता है। जीवित कछुओं को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

dried Pangolin scales (photo pib)

मेघालय में सूखे पैंगोलिन के शल्क बरामद

तीसरे अभियान में, डीआरआई अधिकारियों ने मेघालय के री-भोई जिले में एक ट्रक को रोका। गहन जांच करने पर तीन थैलों में पैक किए गए 14.68 किलोग्राम सूखे पैंगोलिन के शल्क बरामद हुए। पैंगोलिन संरक्षित जीव हैं और सीआईटीईएस के परिशिष्ट I में भी सूचीबद्ध हैं। पैंगोलिन विश्व में सबसे अधिक तस्करी किए जाने वाले स्तनधारियों में से एक हैं, जिनके शल्क मुख्य रूप से एशिया के कुछ हिस्सों में पारंपरिक चिकित्सा में इस्तेमाल के लिए मांगे जाते हैं। पैंगोलिन के शल्क, पकड़े गए शख्स और वाहन को मेघालय के नोंगपोह के रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर को सौंप दिया।

मध्यप्रदेश में तेंदुए की खाल बरामद

डीआरआई अधिकारियों ने मध्य प्रदेश के सीधी स्थित वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए, तेंदुए की खाल के अवैध व्यापार नेटवर्क को निशाना बनाते हुए एक अभियान में सीधी जिले में चार लोगों को रोका। थारमें यात्रा कर रहे दो लोगों से एक तेंदुए की खाल बरामद की गई। आगे की जांच और तलाशी में गिरोह के दो और सदस्यों की पहचान की गई और उन्हें रोका गया, साथ ही तेंदुए की खाल और उसके अंगों के कथित अवैध शिकार, कब्जे, परिवहन और प्रस्तावित बिक्री से संबंधित आपत्तिजनक साक्ष्य भी बरामद किए गए। तेंदुए की खाल और वाहन को जब्त कर लिया गया और लोगों को आगे की कार्रवाई के लिए सीधी स्थित वन विभाग को सौंप दिया।

live Tokay Geckos (photo pib)

पारंपरिक चिकित्सा में काम आते हैं टोके गेको

अवैध वन्यजीव व्यापार से संबंधित विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर असम के केओखाली में दो लोगों को रोका और उनके पास से 12 जीवित टोके गेको बरामद किए। टोके गेको की तस्करी मुख्य रूप से एशिया के कुछ हिस्सों में पारंपरिक चिकित्सा में इसके इस्तेमाल के लिए की जाती है, विशेष रूप से सूखे रूप में, लेकिन इसे एक विदेशी पालतू जानवर के रूप में भी पसंद किया जाता है। अधिनियम के तहत जीवित गेको जब्त किए गए और गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों को वन्यजीव वस्तुओं के साथ आगे की कार्रवाई के लिए असम के बिश्वनाथ वन्यजीव प्रभाग के रेंज वन अधिकारी को सौंप दिया।

pangolin scales and tiger bones (photo pib)

पैंगोलिन के शल्क और बाघ के अंग बरामद

कार्बीआंगलोंग जिले में वन्यजीव संरक्षण एजेंसी के अधिकारियों ने एक वाहन में यात्रा कर रहे तीन लोगों को रोका। उनके पास से लगभग 9 किलोग्राम पैंगोलिन के शल्क और लगभग 0.5 किलोग्राम बाघ की खोपड़ी और दांतों सहित हड्डियां बरामद हुईं। तीनों लोगों को आगे की कार्रवाई के लिए बोकोलिया, असम के वन रेंज अधिकारी को सौंप दिया।

Updated on:
10 Sept 2026 02:11 pm
Published on:
10 Sept 2026 02:11 pm
Also Read
View All
बिहार में गिरा 6 लेन निर्माणाधीन पुल का स्ट्रक्चर, तेजस्वी बोले- भ्रष्टाचार के बोझ से गिरा पुल, फिर लीपापोती करेगी NDA सरकार

क्या लद्दाख में लागू होगा अनुच्छेद 371(K)? केंद्र सरकार के प्रस्ताव में क्या है और किन मुद्दों पर अभी फंसा है पेंच

अभिषेक बनर्जी के PA सुमित रॉय को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सालबोनी जमीन मामले में अग्रिम जमानत से इनकार

Satya Niketan हादसे के बाद टूटी दिल्ली सरकार की नींद, अब खुद की आपदा फोर्स बनाने की तैयारी में जुटी

Manjit Kaur Murder Case: मनजीत कौर मर्डर केस में बड़ा ट्विस्ट, झगड़े के बाद गर्भवती इंफ्लुएंसर को जलाने का आरोप, DNA से खुलेगा राज