राष्ट्रीय

दुर्गापुर सामूहिक बलात्कार मामला: BJP नेता सुवेंदु अधिकारी ने एक आरोपी के TMC से जुड़े होने का किया दावा

बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा- सामूहिक बलात्कार मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक के पिता TMC कार्यकर्ता हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Oct 2025, 2:56 PM IST
Feature image
शुभेंदु अधिकारी ने TMC पर लगाया आरोप (Photo-IANS)

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने दुर्गापुर सामूहिक बलात्कार मामले में TMC पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक के पिता TMC के कार्यकर्ता है। दरअसल, पुलिस ने इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि बीजेपी नेता को दुर्गापुर में जनसभा की पुलिस ने अनुमति नहीं दी, इसके बाद वे धरने पर बैठ गए।

मुख्य आरोपी अभी भी फरार-बीजेपी

इस दौरान बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा- सामूहिक बलात्कार मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक के पिता TMC कार्यकर्ता हैं। इसलिए इस मामले में तृणमूल कांग्रेस का संबंध है। बीजेपी नेता ने यह भी कहा कि मामले का मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। 

‘पीड़ित परिजनों से की बात’

BJP नेता ने आरोप लगाया कि उन्हें बताया गया था कि डॉक्टरों को निर्देश दिया गया है कि वे पीड़िता के बारे में उनसे बात न करें। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिजनों से उनकी बात हुई है। पीड़िता की हालत फिलहाल स्थिर है और वे उसे जल्द एम्स भुवनेश्वर ले जाना चाहते हैं।

पुलिस ने विरोध प्रदर्शन से रोका

बाद में, दुर्गापुर शहर के केंद्र के पास पुलिस ने बीजेपी कोमंच बनाने और विरोध प्रदर्शन करने से रोक दिया। इसके बाद विपक्ष के नेता अधिकारी धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने की बजाय बीजेपी के प्रदर्शन को रोक रही है।

एक अन्य की तलाश जारी

मामले में पुलिस द्वारा एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। दरअसल, पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, इनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं रविवार को तीन आरोपियों को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Updated on:
13 Oct 2025, 2:56 PM IST
Published on:
Also Read
View All
हॉर्मुज में तीन तेल टैंकरों में लगी भीषण आग, ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, कहा- अब और जोरदार हमला करेंगे

जाति जनगणना से किसान आंदोलन तक… जयराम रमेश ने दिवाली पर PM मोदी को पुराने बयानों की दिलाई याद

कोलकाता में लिव-इन पार्टनर की हत्या, विवाद के बाद धारदार हथियार से किया हमला; प्रेमिका और उसकी मां गिरफ्तार

बाबरी मस्जिद विध्वंस पर सोनिया गांधी के बयान का उदित राज ने किया समर्थन, बोले- 25 करोड़ मुसलमानों को अलग-थलग कर कैसे होगा देश का विकास?

बेटे की हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप! परविंदर झोटा के पिता बोले- जब तक दोषी जेल नहीं जाएंगे, चैन से नहीं बैठेंगे