राष्ट्रीय

Dussehra 2025: कोटा से लेकर मैसूर तक…देश के इन शहरों का प्रसिद्ध है दशहरा, दुनियाभर से आते है सैलानी

Dussehra 2025: दशहरे को रावण के साथ-साथ मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले का भी दहन किया जाता है। इस दिन कुछ जगहों पर भव्य मेला लगता है, जिसे देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। इन जगहों पर दशहरे का त्योहार बहुत भव्य तरीके से मनाया जाता है। 

2 min read
Oct 01, 2025
Feature image
2 अक्टूबर को मनाया जाएगा दशहरा (Photo-IANS)

Dussehra 2025: देशभर में 2 अक्टूबर को दशहरा का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। विजयादशमी देश में अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग रीति-रिवाजों और परंपराओं के साथ मनाई जाती है। यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। बता दें कि दशहरे को रावण के साथ-साथ मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले का भी दहन किया जाता है। इस दिन कुछ जगहों पर भव्य मेला लगता है, जिसे देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। इन जगहों पर दशहरे का त्योहार बहुत भव्य तरीके से मनाया जाता है।

1- कोटा का दशहरा- राजस्थान के कोटा जिले में दशहरा का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। यहां पर दशहरे मेले का आयोजन किया जाता है, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ जुटती है। दशहरे के दिन यहां पर भजन कीर्तन के साथ-साथ कई प्रकार की प्रतियोगिताएं भी होती हैं। इस बार 215 फीट के रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। वहीं दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया का सबसे ऊंचा रावण होगा।

2- बस्तर का दशहरा- बस्तर के दशहरे को दुनिया के सबसे लंबे त्योहार के रूप में भी जाना जाता है। यह 75 दिनों तक चलने वाला त्योहार है। माना जाता है कि दशहरे की शुरुआत 13वीं शताब्दी में बस्तर के चौथे राजा पुरुषोत्तम देव के शासनकाल से हुई थी। यहां के लोग दशहरे पर स्थानीय देवी मां दंतेश्वरी को मान्‍यता देते हुए उसकी पूजा आराधना करके श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

3- मंगलौर का दशहरा- कर्नाटक के तटीय शहर मंगलौर में अनोखे अंदाज में दशहरे का पर्व मनाया जाता है। यहां पर दशहरे के दिन टाइगर डांस दुनियाभर में आकर्षण का केंद्र है। इसके अलावा इस तरह के कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

4- कुल्लू का दशहरा- कुल्लू में दशहरे पर लगने वाले मेले को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। यह मेला दुनिया भर में प्रसिद्ध है। बता दें कुल्लू के दशहरे को अंतर्राष्ट्रीय फेस्टिवल भी घोषित किया है। यहां पर दशहरे का पर्व सात दिनों तक मनाया जाता है और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते है।

5- मैसूर का दशहरा- मैसूर में मनाया जाने वाला दशहरे दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां पर नवरात्रि से ही दशहरे मेले की शुरुआत हो जाती है और हजारों की संख्या में लोग मेले को देखने के लिए आते हैं। दशहरे पर मैसूर महल को सजाया जाता है और एक शोभायात्रा भी निकाली जाती है।

Published on:
01 Oct 2025 04:14 pm
Also Read
View All
नाबालिग लड़कियां बड़ी संख्या में गर्भवती हो रहीं, क्या कर रही सरकार? मेघालय हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

शुभेन्दु अधिकारी के खिलाफ ममता बनर्जी की याचिका स्वीकार, कलकत्ता हाईकोर्ट ने EVM-VVPAT सुरक्षित रखने के दिए निर्देश

NEET उम्मीदवारों के एग्जाम छूटने के लिए कांग्रेस रैली जिम्मेदार नहीं, बेंगलुरु पुलिस ने फैक्ट-चेक में किया बड़ा खुलासा

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: 3 साल पहले यूपी गई थी अनामिका, जान गंवाने से पहले कोलकाता में मां से क्या हुई थी बात?

‘आदिवासियों को बाहर रखकर जो लागू हो रहा, वह UCC है ही नहीं’, राज्यों के यूसीसी ड्राफ्ट पर बरसे सैयद कासिम