
Arvind Kejriwal on Ethanol Blending Policy: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने E-20 पेट्रोल के विरोध में प्रधानमंत्री आवास तक आज मार्च निकालेंगे। वे आज दोपहर 12 बजे पार्टी मुख्यालय से करीब 100 लोगों के साथ प्रधानमंत्री के नाम हस्ताक्षरित ऑनलाइन याचिका लेकर रवाना होंगे। इस मामले को लेकर अरविंद केजरीवाल लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं।
इसको लेकर उन्होंने कहा, एथेनॉल को लेकर देश की जनता परेशान है। लोगों के गाड़ियों की माइलेज कम होती जा रही है। वाहन लगातार खराब हो रहे हैं। सरकार बिना कोई जवाब दिए लोगों पर एथेनॉल थोप रही है। ऐसा लगता है कि इसमें सरकार का हिडेन एजेंडा है।
E20 पेट्रोल ऐसा ईंधन है जिसमें 20% इथेनॉल और 80% पेट्रोल मिलाया जाता है। एथेनॉल गन्ने, मक्का और अन्य कृषि उत्पादों से तैयार किया जाता है। भारत सरकार पेट्रोल के आयात पर निर्भरता कम करने, प्रदूषण घटाने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए E20 पेट्रोल को बढ़ावा दे रही है। यह पारंपरिक पेट्रोल की तुलना में कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद करता है। हालांकि, सभी BS-3 मानक वाली गाड़ियों में E20 पेट्रोल के इस्तेमाल पर कुछ रबर पार्ट्स और गैस्केट बदलने पड़ते हैं। हालांकि इससे इंजन में बदलाव की जरूरत नहीं होगी।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने हाल ही में राज्यसभा में लिखित जवाब में बताया कि इंडियन ऑयल, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम, सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स और ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर अध्ययन किया था। उन्होंने बताया कि जून 2021 में जारी इस अध्ययन में पाया गया कि चार-पहिया और दो-पहिया वाहनों में किसी प्रकार के बदलाव की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुराने वाहनों के प्रदर्शन में भी कोई खास अंतर नहीं देखा गया। इसके अलावा, E20 पेट्रोल के उपयोग से वाहनों में किसी प्रकार की असामान्य टूट-फूट भी नहीं पाई गई।
खबर अपडेट हो रही है..