राष्ट्रीय

Earthquake In Ladakh: लद्दाख,करगिल और श्रीनगर में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.0 रही तीव्रता

Earthquake In Ladakh देश के खूबसूरत इलाकों में शुमार लद्दाख कारगिल में सोमवार शाम को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NSS) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.0 मापी गई। भूकंप में किसी भी तरह के कोई नुकसान की खबर नहीं है।
2 min read
• •
Updated: 27 Dec 2021, 8:17 PM IST
Earthquake In Ladakh strong tremors In Kargil Magnitude 5.0 On Richter Scale

नई दिल्ली। देश की धरती एक बार फिर भूकंप ( Earthquake In Ladakh ) के जोरदार झटकों से कांपी है। लद्दाख के करगिल ( Kargil ) में सोमवार की शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई है। गनीमत यह है कि भूकंप से अब तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि एक दिन पहले ही रविवार को हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh Earthquake ) के मंडी में 6 बजकर 50 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। वहीं सोमवार को लद्दाख में आए झटकों का वक्त करीब 7 बजे बताया जा रहा है।

देश में एक बार फिर भूकंप के झटकों से धरती हिली है। हालांकि इस भूकंप में किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.0 बताई गई है। भूकंप के झटकों से आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में भी रिक्टरस्कैल 4.8 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। एनसीएस के मुताबिक यहां पर 7 बजकर 7 मिनट पर झटके महसूस किए गए।

यह भी पढ़ेँः Earthquake In Indonesia: भूकंप के झटकों से हिला इंडोनेशिनया, रिक्टर स्कैल पर 7.6 रही तीव्रता, सुनामी का अलर्ट

वहीं एक दिन पहले हिमाचल में आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.8 मापी गई है। मंडी में आए इस भूकंप के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NSS) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 होने की वजह से किसी भी तरह नुकसान नहीं हुआ।

यह भी पढ़ेँः वेलूर में आज सुबह 3.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए

24 घंटे में दूसरी बार महसूस किए गए झटके


दरअसल हिमाचल में एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार भूकंप के झटकों से धरती कांपी थी। इससे पहले 22 दिसंबर को मंडी जिले में ही भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। वहीं बीते 24 घंटे में देश में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

Published on:
Also Read
View All
दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन का बड़ा असर, ACP मनस्वी वशिष्ठ निलंबित; वकील-पुलिस विवाद ने लिया नया मोड़

दिल्ली में सांस लेना भी हुआ मुश्किल! AQI 494 पहुंचा, जहरीली हवा के बीच GRAP-2 की पाबंदियां लागू

Indian Air Force Land Dispute: दिल्ली में वायुसेना की 40 एकड़ जमीन पर खींचतान, रिटायरमेंट से पहले पूर्व एयर चीफ ने राजनाथ सिंह को लिखी चिट्ठी

‘ऐसी हिंसा बर्दाश्त नहीं, दोषियों को सबक सिखाओ’, त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले से भड़के CM माणिक साहा

भारत से व्यापार बंद होने पर पाकिस्तान को हुआ 40 बिलियन डॉलर का नुकसान, PIBC ने फिर से ट्रेड शुरू करने की लगाई गुहार