राष्ट्रीय

दिल्ली एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, 3.1 रही भूकंप की तीव्रता

Earthquake in Delhi: भारत की राजधानी नई दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रविवार करीब चार बजे कर आठ मिनट पर यह झटका गाजियाबाद, नोएडा सहित पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में महसूस किया गया।
less than 1 minute read
Earthquake in Jammu And Kashmir
Earthquake in JK

Earthquake in Delhi: भारत की राजधानी नई दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रविवार करीब चार बजे कर आठ मिनट पर यह झटका गाजियाबाद, नोएडा सहित पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में महसूस किया गया। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र ने बताया है कि इसकी भूकंप तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 3.1 रही। इसकी गहराई दस किलोमीटर रही। इसका केंद्र फरीदाबाद से नौ किलोमीटर पूर्व दिशा की तरफ रहा।

इससे पहले भी तीन अक्टूबर को नेपाल से लेकर दिल्ली और एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में जबरदस्त भूकंप के झटके लगे थे। इसकी तीव्रता 6.2 थी। एक के बाद एक चार भूकंप ने पूरे उत्तर भारत को हिलाकर रख दिया था। भूकंप की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि लोग घर, कार्यालय छोड़कर सड़क पर निकल आए थे।

आपको बता दें कि पृथ्वी चार परतों में बंटी है। इसमें से मेंटल कोर की 50 किलोमीटर मोटी परत है। इसे टेक्टोनिक प्लेट्स कहते हैं। यह खिसकती रहती हैं। इनकी हलचल से जब अधिक दबाव बनता है तो धरती हिलती है और इसे ही भूकंप कहा जाता है।

Published on:
15 Oct 2023 04:33 pm
Also Read
View All
Muslim Polygamy Ban: मुस्लिम महिलाओं के अधिकार पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, बहुविवाह पर केंद्र से मांगा जवाब

‘कभी कांग्रेस के लिए थे वफादार, फिर बीजेपी के बने राष्ट्रीय प्रवक्ता’, जानें कौन हैं शहजाद पूनावाला जिन्होंने BJP से दिया इस्तीफा

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिवारों का छलका दर्द, एसआई की बेटी बोली- पापा की वर्दी खून से सनी हुई थी

‘पहले हड्डियां तोड़ी और अब FIR’, राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, BJP का पलटवार – LoP पर चले विशेषाधिकार हनन का मामला

E20 पेट्रोल पर सरकार के दो मंत्री, दो दावे; माइलेज घटने को लेकर अलग-अलग आंकड़े