राष्ट्रीय

‘EC बिहार का न तो इतिहास जानता है न भूगोल’, SIR को लेकर चुनाव आयोग पर भड़के नीतीश के सांसद

Bihar Politics: सांसद गिरधारी यादव ने कहा कि एसआईआर पर यह मेरी निजी राय है। पार्टी क्या कह रही है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर मैं सच नहीं कह सकता तो मैं सांसद क्यों बना हूं? 
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2025, 2:49 PM IST
Feature image
JDU सांसद गिरधारी यादव ने SIR को लेकर EC पर साधा निशाना (Photo-X @GiridhariYadav_)

Bihar Election: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) होने है। विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जमकर हंगामा चल रहा है। चुनाव आयोग पर विपक्ष लगातार हमला बोल रहा है। वहीं संसद और बिहार विधानसभा में SIR पर जमकर बवाल मच रहा है। इसी बीच नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी के सांसद गिरधारी यादव ने एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग पर निशाना साधा है।

क्या बोले JDU सांसद गिरधारी यादव

जेडीयू सांसद गिरधारी यादव ने विशेष गहन पुनरीक्षण पर कहा कि चुनाव आयोग को कोई व्यावहारिक ज्ञान नहीं है। यह न तो बिहार का इतिहास जानता है और न ही भूगोल। 

कागजात इकट्ठा करने में लगे 10 दिन

JDU सांसद ने आगे कहा कि मुझे सभी कागजात इकट्ठा करने में 10 दिन लगे। मेरा बेटा अमेरिका में रहता है। वह सिर्फ एक महीने में हस्ताक्षर कैसे करेगा? यह (एसआईआर) हम पर जबरदस्ती थोपा गया है। इसके लिए कम से कम 6 महीने का समय दिया जाना चाहिए था।

सच नहीं कह सकता तो क्यों बना सांसद

सांसद गिरधारी यादव ने कहा कि एसआईआर पर यह मेरी निजी राय है। पार्टी क्या कह रही है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर मैं सच नहीं कह सकता तो मैं सांसद क्यों बना हूं?

SIR को लेकर बिहार विधानसभा में हुआ हंगामा

बिहार विधानसभा में सोमवार से मानसून सत्र की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन एसआईआर को लेकर जमकर हंगामा मचा हुआ है। विधानसभा में विपक्ष विशेष गहन पुनरीक्षण पर चर्चा की मांग को लेकर अड़ा है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों ने SIR की टाइमिंग को लेकर अपनी बात विधानसभा में रखी है। EC ने कहा कि 55 लाख मतदाता नहीं है। मैं इस पर अपनी बात रख रहा था।

कौन है गिरधारी यादव

बता दें कि गिरधारी यादव बिहार के बांका लोकसभा क्षेत्र से जनता दल (यूनाइटेड) (जेडीयू) के सांसद हैं। वे एक अनुभवी राजनेता हैं, जो तीन बार लोकसभा सांसद और चार बार विधायक रह चुके हैं। वे बिहार की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

जेडीयू से पहले राजद में थे गिरधारी यादव

बता दें कि गिरधारी यादव जेडीयू से पहले राजद में थे। यादव ने अपना सियासी सफर कांग्रेस के साथ शुरू किया था। उन्होंने कटोरिया सीट से पहली बार 1995 में विधानसभा चुनाव जीता था।

Updated on:
23 Jul 2025, 2:49 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘जदयू गलत कर रही है’- अनंत सिंह पर कार्रवाई को लेकर जन सुराज उम्मीदवार अनुज सिंह का तीखा बयान

Maharashtra News: 500 करोड़ की कथित ऑडियो क्लिप की जांच के लिए SIT गठित, IPS शैलेश बलकवडे को जिम्मेदारी

बिना बताए ब्लॉक कर दिया न्यूज पोर्टल का फेसबुक पेज, केरल हाई कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब

IPS भानु प्रताप पर उत्पीड़न के आरोप, पत्नी पूजा सिंह पहुंचीं बिहार राज्य महिला आयोग, तीन दिन में मांगी गई रिपोर्ट

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर हुए विवाद में अब पाकिस्तान की एंट्री, हिमंत बिस्वा सरमा बोले- ‘इनका झुकाव पाकिस्तानी संस्कृति की ओर ज्यादा’