गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान किया जा सकता है। चुनाव आयोग ने दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इन दोनों राज्यों में विधानसभा का पिछला चुनाव 2017 में कराया गया था।
चुनाव आयोग आज गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। आयोग ने दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इसमें तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। हिमाचल में विधानसभा का कार्यकाल नवंबर और गुजरात में विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर में खत्म हो रहा है। इन दोनों राज्यों में विधानसभा का पिछला चुनाव 2017 में कराया गया था। आयोग आज दोहर प्रेस कांफ्रेंस कर गुजरात और हिमाच के विधानसभा चुनाव की तारीखों के बारे में जानकारी देगा। इन राज्यों में साल के अंत तक चुनाव की अटकलें लगाई जा रही थी। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ हो जाएगा कि इन राज्यों में चुनाव कब कराए जाएंगे।
बता दे कि गुजरात विधानसभा में 182 सीटें और हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में 68 सीटें हैं। इन दोनों राज्यों में अभी बीजेपी की सरकार है। ऐसे में बीजेपी अपनी सत्ता बचाने के लिए चुनावी समर में उतरेगी। दोनों ही राज्यों में कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी है। पिछले महीने भर में पीएम मोदी ने यहां ताबड़तोड़ दौरे किए हैं।
पिछली बार यानी 2017 में गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 182 में से 99 सीटों पर अपना कब्जा किया था। वहीं कांग्रेस को 77 सीटें हासिल हुई थी। वहीं, दूसरी तरफ हिमाचल में बीजेपी ने 68 में से 44 सीटे जीतकर अपनी सरकारी बनाई थी। कांग्रेस को चुनाव में सिर्फ 21 सीटों पर ही जीत मिली थी।
गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं। बहुमत हालिस करने के लिए 92 सीटें जरूरी होती हैं। यहां पिछली बार दो चरणों में 9 दिसंबर और 14 दिसंबर 2017 को मतदान कराया गया था। गुजरात में मौजूदा समय में 4 करोड़ 35 लाख 46 हजार 956 रजिस्टर्ड मतदाता हैं। पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में 69.01 फ़ीसदी मतदान हुआ था। 182 विधानसभा सीटों वाली गुजरात विधानसभा में 13 सीटें अनुसुचित जाति, 27 सीटें अनुसूचित जनजाती के लिए आरक्षित हैं।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कुल 68 सीटें हैं। हिमाचल में 2017 में सिर्फ एक चरण में नौ नवंबर को मतदान हुआ था। वर्तमान में राज्य में 53 लाख 76 हजार 77 रजिस्टर्ड मतदाता हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में यहां पर 75.28 फ़ीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।