30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात : केजरीवाल को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए AAP के 200 कार्यकर्ता

गुजरात में बीजेपी ने दावा किया है कि आप पार्टी छोड़कर 200 नेता पार्टी में शामिल हुए है। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि आम आदमी पार्टी में पदाधिकारी रहे 15 लोगों ने अब भाजपा का दामन थाम लिया है। उनके साथ जामनगर इलाके के करीब दो सौ कार्यकर्ताओं ने भी अब भाजपा में शामिल हो गए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 9 Oct 2022, 11:38 AM IST

bjp

bjp

गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आम आदर्मी पार्टी से लेकर कांग्रेस तक सभी नेता बीजेपी को टक्कर देने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी बीच अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी का कहना है कि आप पार्टी के 15 पूर्व पदाधिकारी सहित 200 कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का थामन थाम लिया है। खबरों के अनुसार, यह सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रीति और नीति से आकर्षित होकर बीजेपी पार्टी में शामिल हुए है। आपको बता दें कि बीते दिनों आप पार्टी ने भी दावा किया था कि कांग्रेस और भाजपा को छोड़कर करीब 200 से ज्यादा नेता और कार्यकर्ताओं ने अब आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।


बीजेपी ने दावा किया है कि आप पार्टी को छोड़कर 200 नेताओं ने बीजेपी ज्यॉइन कर ली है। पार्टी पदाधिकारियों ने शनिवार को कहा कि आप पार्टी में पदाधिकारी रहे 15 लोगों ने अब भाजपा के हो गए है। इसके साथ ही जामनगर इलाके के करीब दो सौ कार्यकर्ता भी अब भाजपा के झंडे के नीचे आ गए है।

यह भी पढ़ें- गुजरात: अनंत पटेल पर हमले के विरोध में उमड़ा हुजूम, प्रदर्शनकारियों ने जमकर की तोड़फोड़, फूंकी दुकान




मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आम आदमी पार्टी से नाता तोड़ने वाले सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिल्ली सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के धर्म परिवर्तन संबंधी एक बयान से काफी आहत है। इसके बाद उन्होंने आप पार्टी से नाता तोड़ बीजेपी से रिश्ता जोड़ लियास है।

यह भी पढ़ें- गुजरात प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर राजस्थान के युवाओं का धरना, की रामधुन


जामनगर में बीजेपी चीफ रमेश मुंगरा ने इसका एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में मुंगरा बीजेपी में शामिल होने वाले आप पार्टी के नेताओं को भगवा चोला पहनाते दिख रहे है। उन्होंने दावा किया कि यह सभी नेता और कार्यकर्ता अब तक आम आदमी पार्टी से जुड़े थे। वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रानिल राजगुरु ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया। उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रहा कोई व्यक्ति कभी आम आदमी पार्टी में नहीं रहा।