30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात: अनंत पटेल पर हमले के विरोध में उमड़ा हुजूम, प्रदर्शनकारियों ने जमकर की तोड़फोड़, फूंकी दुकान

गुजरात के नवसारी जिले के खेरगाम कस्बे में कुछ अज्ञात लोगों ने कथित रूप से कांग्रेस विधायक अनंत पटेल पर हमला कर दिया। इस हमले में उनकी आंख पर चोट आई। इसके बाद आदिवासी नेता अनंत पटेल के समर्थन में शनिवार रात को प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ जमा हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 9 Oct 2022, 8:04 AM IST

Anant Patel attacked

Anant Patel attacked

गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में पिछले कुछ दिनों हलचल काफी तेज हो गई है। सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष सहित सभी राजनीतिक दल प्रचार प्रयास में जुटे हुए है। आम आदमी पार्टी सहित कांग्रेस भी बीजेपी को टक्कर देने के लिए चुनाव प्रचार में अपना पूरा दमखम लगा रही है। इसी बीच कांग्रेस नेताओं पर हमले भी हो रहे है। इसी क्रम में शनिवार को नवसारी जिले के खेरगाम कस्बे में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से कांग्रेस विधायक अनंत पटेल पर हमला किया गया। इसमें अनंत पटेल की आंख पर गंभीर चोटें आई हैं। उनकी गाड़ी पर भी पथराव किया गया। इसके बाद माहौल उग्र हो गया और लोगों की भीड़ ने वाहनों को आग के हवाले कर दिया।


कांग्रेस विधायक और आदिवासी नेता अनंत पटेल पर नवसारी जिले के खेरगाम में कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इस घटना के बाद कांग्रेस विधायक अनंत पटेल के समर्थन में शनिवार रात को प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ जमा हो गई। उनके समर्थन में भीड़ ने एक दुकान में आग लगा दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई।

यह भी पढ़ें- गुजरात प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर राजस्थान के युवाओं का धरना, की रामधुन


आदिवासी नेता अनंत पटेल ने खुद पर हुए हमले को लेकर कहा कि जब मैं एक सभा के लिए नवसारी के खेरगाम पहुंच रहा था, तो जिला पंचायत अध्यक्ष और उसके गुंडों ने मेरे साथ मारपीट की और कार में तोड़फोड़ की। बदमाशों ने कहा कि आप आदिवासी होने के नाते नेता बन रहे हैं, हम आपको नहीं बख्शेंगे। एक आदिवासी को यहां नहीं चलने देंगे।


हमले के विरोध में कांग्रेस विधायक ने अपने समर्थकों के साथ धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक जिला पंचायत प्रमुख और उसके गुंडे पकड़े नहीं जाते, हम यहां विरोध-प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश के 14 जिलों के राजमार्ग तब तक आदिवासियों लोग बाधित करेंगे। भाजपा सरकार के शासन में जो भी आवाज उठाता है उसे पीटा जाता है और जेल भेजा जाता है।

यह भी पढ़ें- गुजरात में भाजपा 12 से निकालेगी गुजरात गौरव यात्रा, 5 धार्मिक स्थलों से होगी शुरू


वहीं इस घटना को लेकर नवसारी डीएसपी ने कहा कि 4-5 लोगों ने अनंत पटेल पर हमला किया। इसके बाद कांग्रेस विधायक अपने आदिवासी समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। उन्हें आश्वासन दिया गया है कि 3 दिनों के भीतर दोषी को पकड़ा जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी। नियमानुसार शिकायत दर्ज कर ली गई है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग