राष्ट्रीय

ECI विवाद पर चिराग पासवान का विपक्ष पर पलटवार, बोले- एक जगह प्रक्रिया गलत और दूसरी जगह सही कैसे?

चुनाव आयोग को लेकर जारी विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उन्हें भी कुछ मुद्दों को लेकर चिंता थी, लेकिन चुनाव आयोग ने जिस तरह से उनके उठाए गए सभी सवालों का एक-एक कर जवाब दिया, उससे वह संतुष्ट हैं।
less than 1 minute read
• •
Sep 28, 2026
Chirag Paswan
Chirag Paswan (Photo-ANI)

नई दिल्ली। चुनाव आयोग को लेकर जारी विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उन्हें भी कुछ मुद्दों को लेकर चिंता थी, लेकिन चुनाव आयोग ने जिस तरह से उनके उठाए गए सभी सवालों का एक-एक कर जवाब दिया, उससे वह संतुष्ट हैं। चिराग पासवान ने कहा कि उन्होंने हमेशा जनता की चिंताओं को प्राथमिकता दी है। चुनाव आयोग ने कल उनके उठाए गए हर मुद्दे का बिंदुवार जवाब दिया और सभी सवालों को स्पष्ट किया।

विपक्ष बार-बार भ्रम फैलाता है

चिराग पासवान ने कहा कि विपक्ष बार-बार लोगों के बीच भ्रम पैदा करता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष उन राज्यों को तो देखता है, जहां एनडीए या भाजपा की सरकार बनी है, लेकिन उन राज्यों को नजरअंदाज कर देता है, जहां उसकी अपनी सरकारें सत्ता में हैं। उन्होंने सवाल किया कि अगर चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं तो केरल में विपक्ष की सरकार सत्ता में कैसे आई और हिमाचल प्रदेश में उनकी सरकार कैसे काम कर रही है? चिराग पासवान ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि किसी एक जगह चुनावी प्रक्रिया को गलत बताया जाए और दूसरी जगह उसी प्रक्रिया को सही माना जाए।

सवाल उठाना है तो सही तरीके से उठाएं

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर विपक्ष को सवाल उठाने हैं तो उसे सही तरीके से सवाल उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष को एसआईआर (SIR) के मुद्दे पर इतना ही बड़ा सवाल था तो उसे यह भी पूछना चाहिए कि प्रियंका गांधी चुनाव कैसे जीत गईं। चिराग पासवान ने कहा कि यदि एसआईआर का मुद्दा वास्तव में इतना बड़ा था, तो उन जगहों पर विपक्ष चुनाव जीतने में कैसे सफल हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां विपक्ष चुनाव जीतता है, वहां वह इस मुद्दे पर चुप रहता है।

Updated on:
28 Sept 2026 02:33 pm
Published on:
28 Sept 2026 02:29 pm