राष्ट्रीय

हेमंत सोरेन से कल ईडी करेगी पूछताछ, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

Hemant Soren: जमीन घोटाला मामले में शनिवार को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के घर प्रवर्तन निदेशालय की टीम पूछताछ के लिए पहुंचेगी। इसको देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

less than 1 minute read
Hemant Soren

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय की टीम पूछताछ करने के लिए के उनके आवास पर पहुंचेगी। इसको लेकर ईडी ने पुलिस हेडक्वाटर को एक पत्र लिख सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। भेजे गए पत्र में कहा गया है कि प्रवर्तन निदेशालय की टीम शनिवार को सीएम हेमंत सोरेन आवास पर उनसे पूछताछ करने के लिए जाएगी। इस दौरान ईडी अधिकारियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े या विधि व्यवस्था बाधित न हो इसे सुनिश्चित कराया जाए।

सीएम ने ईडी को भेजा था जवाब!

इससे पहले सीएम सचिवालय से जुड़ा एक व्यक्ति सीलबंद लिफाफे में एक पत्र लेकर प्रवर्तन निदेशालय के ऑफिस पहुंचा था। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी को अपना जवाब भेजा है।

ईडी ने सात बार भेजा था समन

बता दें कि इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय के सात समन पर सीएम ने पत्र के जरिए अपना जवाब भेजा था। मुख्यमंत्री ने इन पत्रों में जांच एजेंसी के समन को गैरकानूनी और राजनीति से प्रभावित बताया था। उन्होंने ईडी पर उनके खिलाफ मीडिया ट्रायल को बढ़ावा देने और किसी स्पष्ट तथ्य या आरोप के बगैर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया था।
यह भी पढ़ें: अयोध्या राम मंदिर उद्धाटन के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, देश भर के स्टेशनों पर लगाई जाएंगी 9 हजार स्क्रीन

Published on:
19 Jan 2024 02:53 pm
Also Read
View All
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से CID ने की 6 घंटे तक पूछताछ, जानें क्या है पूरा मामला?

अमृतसर से कटरा के लिए वंदे भारत ट्रेन सेवा आज से बहाल, जानें क्या है नया टाइम टेबल और रूट

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी: दो धोती, दो कमीज पहनने वाले चंपत राय को क्यों घसीट रहे हैं? RSS समर्थक ने राम मंदिर प्रबन्धन का ऐसे किया बचाव

क्या BJP को सता रहा फूट का डर? राज्यसभा चुनाव से पहले होटल में शिफ्ट होने के बाद भाजपा विधायक बोले- 2 दिन बढ़िया खाना खाएंगे

‘ममता बनर्जी के सामने अंडे फेंके गए’, अपने ऊपर हुए हुए हमले के बाद क्या बोले TMC विधायक? Z सिक्योरिटी पर उठाया सवाल