अयोध्या में राम मंदिर उद्धाटन और राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर मंदिर ट्रस्ट की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। वहीं, पूरे से देश का महौल राममय हो गया है। राम लला की मूर्ति अयोध्या पहुंच चुकी हैं, जिसकी तस्वीर भी सामने आई है। इस महाआयोजन को देखते हुए सरकार ने 22 जनवरी को केंद्रीय कर्मियों को आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। वही, भारतीय रेलवे ने भी इस दिन के लिए बड़ी तैयारी की है। दरअसल, आगामी मंगलवार यानी 22 जनवरी को भारतीय रेलवे ने पूरे देश के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को राम मंदिर उद्धाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने के लिए टीवी की व्यवस्था की है।