राष्ट्रीय

बंगाल इलेक्शन से पहले चुनाव आयोग ने दिया बड़ा अपडेट, शुरू की 24×7 हेल्पलाइन सेवा

West Bengal Election 2026 Helpline: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था से जुड़ी शिकायतें दर्ज करने की इजाजत देने के लिए एक खास हेल्पलाइन शुरू की है।

2 min read
Apr 13, 2026
West Bengal election 2026 helpline
बंगाल इलेक्शन अपडेट (सोर्स: पीटीआई)

Election Commission 24x7 Helpline Bengal: पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने एक बड़ा कदम उठाया है, ताकि वोटिंग के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी या कानून-व्यवस्था की समस्या को तुरंत संभाला जा सके।

दरअसल चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने राज्य में 24x7 हेल्पलाइन सेवा शुरू की है, जिससे आम लोग और वोटर आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

बता दें पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर चुनाव 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में होंगे, जबकि नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। पहले फेज में पुरुलिया, बांकुरा, झारग्राम, बीरभूम, ईस्ट और वेस्ट मिदनापुर, जलपाईगुड़ी, मालदाहा, मुर्शिदाबाद, नॉर्थ और साउथ दिनाजपुर, वेस्ट बर्धमान, दार्जिलिंग, कूचबिहार, अलीपुरद्वार और कलिम्पोंग में चुनाव होंगे। जबकि दूसरे फेज में ईस्ट बर्धमान, नादिया, नॉर्थ और साउथ 24 परगना, हावड़ा, हुगली और कोलकाता में चुनाव होंगे।

राज्य के चीफ इलेक्शन ऑफिसर ने दी जानकारी

राज्य के चीफ इलेक्शन ऑफिसर मनोज कुमार अग्रवाल के मुताबिक, इस हेल्पलाइन का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की समस्या या शिकायत को तुरंत सुना और सुलझाया जा सके। इससे वोटर्स का भरोसा भी मजबूत होगा और चुनाव प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी बन सकेगी।

टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर चालू

अग्रवाल ने आगे बताया कि एक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003450008 शुरू किया गया है, जो 24 घंटे चालू रहेगा। यानी वोटर और आम लोग किसी भी समय कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। हेल्पलाइन के साथ-साथ चुनाव आयोग ने ईमेल की सुविधा भी शुरू की है। लोग अपनी शिकायत wbfreeandfairpolls@gmail.com पर भेज सकते हैं।

आयोग के मुताबिक, ये दोनों सुविधाएं अभी से लेकर वोटों की गिनती पूरी होने तक लगातार चालू रहेंगी। अग्रवाल ने कहा कि सभी शिकायतें सीधे चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर के दफ्तर तक पहुंचेंगी और उनके अनुसार तुरंत कार्रवाई की जाएगी, ताकि चुनाव के दौरान किसी भी समस्या को जल्दी सुलझाया जा सके।

Published on:
13 Apr 2026 11:07 pm