राष्ट्रीय

Electoral Bonds : TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का BJP पर हमला, चुनावी बॉन्ड को बताया ‘चंदा का धंधा’

Electoral Bonds : तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने चुनावी बॉन्ड को लेकर बीजपी पर हमला बोला है। भाजपा ने जबरन वसूली और ब्लैकमेल के लिए इस प्रणाली का इस्तेमाल किया।
2 min read
• •
Updated: 19 Mar 2024, 2:58 PM IST
shatrughan_sinha0.jpg

Electoral Bonds : अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि विपक्षी दलों को चुनावी बॉन्ड योजना के माध्यम से चंदा मिला। लेकिन भाजपा ने जबरन वसूली और ब्लैकमेल के लिए इस प्रणाली का इस्तेमाल किया। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे तृणमूल कांग्रेस सांसद ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए यह कहा है।

बीजेपी ने की जबरन वसूली और ब्लैकमेल

बिहारी बाबू सिन्हा ने कहा कि क्या तृणमूल कांग्रेस या किसी अन्य विपक्षी दल ने जबरन वसूली या ब्लैकमेल का सहारा लिया है। क्या उन्होंने दबाव डाला है अगर आप चंदा नहीं देंगे तो ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स आपके पीछे पड़ जाएंगे। क्या चुनावी बॉन्ड के जरिए चंदा देने वालों को हजारों करोड़ के ठेके मिले हैं। उन्होंने कहा कि यह भाजपा ही थी जिसने राजनीतिक फंडिंग के लिए चुनावी बॉन्ड योजना शुरू की थी।

सिस्टम का किया दुरुपयोग

बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि आपने दूसरा को रास्ता बताया, अगर अन्य लोग इसमें कूद पड़े तो क्या समस्या है? उन्होंने सिस्टम का दुरुपयोग नहीं किया, कोई साजिश नहीं रची या कोई धोखाधड़ी नहीं की। उन्होंने अत्याचार नहीं किया या लोगों को गिरफ्तारी की धमकी नहीं दी।

भाजपा ने किया 'चंदा का धंधा'

अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा ने 'चंदा का धंधा' किया है। उन्होंने कहा, आपने (चंदे के आधार पर) ठेके दिए, गिरफ्तारियां कीं, लोगों को धमकाया। चाहे वह तृणमूल कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी या कांग्रेस उन्हें सिस्टम के तहत पैसा मिला। लेकिन उन्होंने इसका दुरुपयोग नहीं किया। उन्होंने इसे डर में बदलने की कोशिश नहीं की। आप हमारे और सत्तारूढ़ दल के बीच तुलना नहीं कर सकते।

बीजेपी को मिला सबसे ज्यादा दान

भारत के चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 2018 में योजना लागू होने के बाद से भाजपा को इन बॉन्डों के माध्यम से अधिकतम धनराशि (6,986.5 करोड़ रुपये) प्राप्त हुई। तृणमूल कांग्रेस दूसरे स्थान पर (1,397 करोड़ रुपये) और कांग्रेस तीसरे स्थान 1,334 करोड़ रुपये) पर रही।

Published on:
Also Read
View All
‘भगवा साड़ी पहनने से रोका बंद करा दूंगा स्कूल’, CM शुभेंदु के अल्टीमेटम से ईसाई मिशनरियों में मचा हड़कंप

‘भारत में आर्थिक तबाही आने वाली है’, अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा बयान, BJP का पलटवार- विदेश में चला रहे भारत विरोधी प्रोपेगेंडा

Odisha Crocodile Attack: जबड़े में थी जान, फिर भी नहीं हारी हिम्मत: मगरमच्छ की आंखों में उंगली गड़ाकर बचाई अपनी जान

Gudiyam Caves: तमिलनाडु की गुफा में मिला प्राचीन रहस्य! 11.87 मीटर लंबी सुरंग इंसानी हाथों से बनी होने के संकेत

कुलगाम में सुरक्षाबलों ने LeT कमांडर लतीफ भट को मार गिराया, जान बचाने के लिए मस्जिद में छिपा था, CRPF जवानों पर हमले का था मास्टरमाइंड