जिलेटिन की छड़ें, डेटोनेटर और अन्य विस्फोटक पदार्थ बरामद
मौके से जिलेटिन की छड़ें, डेटोनेटर और अन्य विस्फोटक पदार्थ बरामद किए जाने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस के मुताबिक, यह पदार्थ स्कूल के पास एक खाली जगह पर खड़े ट्रैक्टर में रखा गया था। इस सूचना के बाद बेंगलुरु पुलिस मौके पर पहुंची और विस्फोटक सामग्री बरामद की।