
ट्विटर प्रमुख एलन मस्क ने एक कमाल का काम किया है। जानकर आप खुश हो जाएंगे। तो ट्विटर सुप्रीमो एलन मस्क ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू कर दिया है। सोमवार को, उन 195 व्यक्तियों की सूची में पीएम मोदी का नाम प्रदर्शित करने वाला एक स्क्रीनशॉट सामने आया, जिन्हें एलन मस्क फॉलो करते हैं। एलन मस्क 134.3 मिलियन फॉलोअर्स के साथ ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति हैं। मस्क ने हाल ही में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति के रूप में पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी 87.7 मिलियन फॉलोअर्स के साथ ट्विटर पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले नेताओं में से एक हैं। ट्विटर पर कई यूजर्स ने इस घटनाक्रम पर अपने विचार व्यक्त किए। एक यूजर ने कमेंट किया, पीएम मोदी के लिए एलन मस्क के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करना बहुत अच्छा होगा, क्योंकि हम देखते हैं कि भारत, दुनिया में पांचवें सबसे प्रदूषित देश के रूप में है।
जल्द ही भारत आने वाली है टेस्ला
कुछ यूजर्स ने कमेंट किया है कि, यह इस बात का संकेत है कि टेस्ला जल्द ही भारत आने वाली है। टेस्ला एलन मस्क की ऑटोमोबाइल कंपनी है, जो इलेक्ट्रिक कारों का निर्माण करती है।
दोनों को शुभकामनाएं! यूजर ने किया ट्वीट
एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया- धन्यवाद एलन मस्क! हमारे पीएम मोदीजी हमारे देश को बेहतर, समृद्ध, प्रगतिशील और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं, एलन मस्क भी दुनिया को समझदार, व्यवहार मुक्त बनाने, अच्छे समाज का आश्वासन देने और आज के बच्चों के लिए बेहतर भविष्य के जीवन के लिए प्रयास कर रहे हैं। दोनों को शुभकामनाएं!
ट्विटर यूजर संख्या 134.3 मिलियन हुई
एलन मस्क ने अक्टूबर 2022 के अंत में ट्विटर की कमान संभाली थी। उसके पास तब लगभग 110 मिलियन यूजर्स थे। पांच महीने के भीतर यह संख्या बढ़कर 134.3 मिलियन हो गई है। वह बराक ओबामा और जस्टिन बीबर के बाद तीसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले ट्विटर यूजर हैं।
यह भी पढ़े - ट्विटर को मिला नया सीईओ, एलन मस्क का ऐलान
ट्विटर में होगा एक नया बदलाव
एलन मस्क (Elon Musk) ने 44 बिलियन डॉलर्स खर्च कर ट्विटर का टेकओवर किए हुए 5 महीने बीत चुके हैं। इन 5 महीनों में एलन मस्क ने ट्विटर में कई बदलाव किए। अब एलन ने ट्विटर के साइन से एक अक्षर W को कवर कर दिया। उन्होंने हाल ही में चिड़िया को हटाकर एक डॉगी को दिखाया।