ट्विटर सीईओ एलन मस्क अपने ट्वीट को लेकर लगातार सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। दुनिया के नम्बर-2 मशहूर बिजनेसमैन एलन मस्क ने आज 15 फरवरी को अपने ट्विटर अकांउट के जरिए एक ट्वीट किया कि, ट्विटर के नए सीईओ कमाल के हैं। अपने कुत्ते की तस्वीर शेयर कर उसे ट्विटर का नया CEO बताया है। साथ ही यह भी लिखा कि, यह उस दूसरे आदमी से बहुत बेहतर! एलन मस्क ने ऑफिस के चेयर पर बैठे कुत्ते की तस्वीर शेयर की, जिसने CEO लिखी हुई टीशर्ट पहनी है। इसके साथ उसके सामने रखी मेज पर ट्विटर के लोगो वाले कागज भी है। इस तस्वीर को शेयर कर एलन मस्क ने लिखा कि, Twitter का New CEO वाकई गजब है। एलन मस्क ने एक बाद एक तीन तस्वीरें शेयर की हैं। एलन मस्क के इस ट्वीट को अभी तक 20 हजार लोग लाइक्स कर चुके हैं और इसके 10.6 मिलियन व्यूज हैं।