Twitter Good News : एलन मस्क का ऐलान ट्विटर में शुरू होंगी नई नियुक्तियां
नई दिल्लीPublished: Nov 22, 2022 12:29:19 pm
Twitter Announces ट्विटर कम्पनी के कर्मचारियों के लिए खुशखबर। कम्पनी के नए मलिक एलन मस्क ने ऐलान किया है कि, अब अब कोई छंटनी नहीं होगी। ट्विटर में नई भर्तियां होंगी।


Twitter Good News : एलन मस्क का ऐलान ट्विटर में शुरू होंगी नई नियुक्तियां
Twitter New Update ट्विटर कम्पनी में एक बार फिर बहार आएगी। ट्विटर कम्पनी के नए मलिक एलन मस्क ने आते ही कंपनी में छंटनी शुरू कर दी थी। करीब ट्विटर के 7,500 कर्मचारियों में से दो-तिहाई की छंटनी कर दी गई। जो बचे उन कर्मचारियों में भय का बादल मंडराने लगा कि, कब नौकरी चली जाएगी। पर अब ट्विटर कम्पनी के कर्मचारियों के लिए खुशखबर। ट्विटर कम्पनी में अब कोई छंटनी नहीं होगी। कंपनी के सीईओ एलन मस्क के इस ऐलान के साथ उन्होंने कहाकि, ट्विटर ने अपने दरवाजे खोली दिए हैं। अब नई नियुक्तियां होंगी। द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, कर्मचारियों के साथ एक बैठक में एलन मस्क ने यह भी दावा किया कि, ट्विटर अब इंजीनियरिंग और बिक्री में भर्ती कर रहा है।