राष्ट्रीय

Telangana में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 7 माओवादी ढेर

तेलंगाना (Telangana) के मुलुगु जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 7 माओवादि मारे गए।
less than 1 minute read
Feature image

तेलंगाना (Telangana) के मुलुगु जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 7 माओवादियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। यह मुठभेड़ माओवादियों द्वारा मुखबिरी का आरोप लगाकर 2 आदिवासियों की हत्या के ठीक एक सप्ताह बाद सामने आया है। धटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार जब्त किए गए है। उनमे AK-47 और इंसास राइफल जैसे हथियार बरामद हुए।

ग्रेहाउंड्स और माओवादियों के बीच मुठभेड़

आपको बता दें की एतुरनगरम के वन क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान तेलंगाना पुलिस के विशिष्ट नक्सल रोधी बल ‘ग्रेहाउंड्स' और माओवादियों के बीच यह जबरदस्त मुठभेड़ हुई।

इतने हथियार हुए बरामद

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से बरामद हथियारों में दो एके 47 राइफल शामिल हैं। अधिकारी ने कहा कि मारे गए माओवादियों में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) की तेलंगाना राज्य समिति (येलंडु नरसामपेट) का सचिव कुरसाम मंगू उर्फ ​​भद्रू भी शामिल है।

Updated on:
01 Dec 2024 02:32 pm
Published on:
01 Dec 2024 02:32 pm
Also Read
View All
कैप्टन स्मित मच्छार को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार देने की मांग, फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स ने पीएमओ को लिखा पत्र

Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की दुनिया में तारीफ, राहुल गांधी की चुप्पी पर BJP ने फिर उठाये सवाल

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की पत्नी का आया बयान, राहुल गांधी को दिया बड़ा संदेश

BJP जम्मू-कश्मीर के लोगों को अपना गुलाम बनाना चाहती है’, राज्य के दर्जे के मुद्दे पर फारूक अब्दुल्ला का बीजेपी पर हमला

गोवा में सचिन पायलट का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- कानून-व्यवस्था ध्वस्त, बिल्डर माफिया और राजनीतिक गठजोड़ हावी