राष्ट्रीय

‘भले ही मेरा गला काट दो लेकिन मैं ममता बनर्जी…’, Abhishek Banerjee ने BJP में शामिल होने पर कही यह बात

Abhishek Banerjee: अभिषेक बनर्जी ने कहा मैंने यह पांच साल पहले भी कहा था और मैं इसे फिर कहता हूं कि अगर आप सबूत पेश कर सकते हैं और इसे अदालत में साबित कर सकते हैं, तो मैं खुशी-खुशी फांसी लगा लूंगा।
2 min read
• •
Updated: 27 Feb 2025, 6:06 PM IST
अभिषेक बनर्जी ने BJP में जाने की अफवाहों को खारिज किया।
अभिषेक बनर्जी ने BJP में जाने की अफवाहों को खारिज किया।

Abhishek Banerjee: तृणमूल कांग्रेस के सांसद और सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार को बीजेपी में शामिल होने की अफवाहों को खारिज कर दिया। सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि जो लोग कह रहे है कि अभिषेक बनर्जी बीजेपी में जाएंगे, वे अफवाह फैला रहे हैं। मैं बेईमान नहीं हूं। भले ही मेरा गला काट दें मैं अपनी कटी हुई सांस की नली से ममता बनर्जी जिंदाबाद का नारा लगाता रहूंगा।

‘मुझे पता है कौन फर्जी खबर फैला रहा है’

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने आगे कहा कि मुझे पता है कि कौन ऐसी फर्जी खबरें फैला रहा है। अगले वर्ष के चुनाव से पहले उनके निहित स्वार्थ हैं। बता दें कि गुरुवार को अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपने मतभेदों को भूलकर लोगों के लिए काम करने पर ध्यान केंद्रित करें। साजिशों में शामिल होने का कोई मतलब नहीं है।

सीबीआई पर साधा निशाना

टीएमसी नेता बनर्जी ने कथित शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच में सीबीआई द्वारा दायर नए आरोप-पत्र को लेकर भी सीबीआई पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुझे यह देखकर आश्चर्य हो रहा है कि सीबीआई इतनी डरी हुई है कि वह अप्रत्यक्ष तरीके से उंगली उठा रही है। उनके पास सबूत नहीं है।

‘अदालत में सबूत पेश करें’

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मैंने यह पांच साल पहले भी कहा था और मैं इसे फिर कहता हूं कि अगर आप सबूत पेश कर सकते हैं और इसे अदालत में साबित कर सकते हैं, तो मैं खुशी-खुशी फांसी लगा लूंगा। 

मुकुल रॉय और शुभेंदु अधिकारी का किया जिक्र

सांसद अभिषेक बनर्जी ने इस दौरान मुकुल रॉय और शुभेंदु अधिकारी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इससे पहले मैंने शुभेंदु अधिकारी और मुकुल रॉय की भी पहचान की थी। ये लोग पार्टी को धोखा दे रहे थे। मैंने उन्हें बेनकाब करने की जिम्मेदारी ली। अब आने वाले दिनों में मैं ऐसे लोगों की पहचान करता रहूंगा।

Updated on:
27 Feb 2025, 6:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All
BJP-Akali Dal Alliance: 6 साल बाद फिर साथ आए SAD-BJP, पंजाब में AAP-कांग्रेस के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

TVK विधायक पर IAS के उत्पीड़न का आरोप; मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को लगाई फटकार, पूछा- क्या किसी को बचा रहे हैं?

दिल्ली पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी गैंग का किया भंडाफोड़ किया, व्यापारी से 5 लाख की ठगी के आरोप में 4 लोग गिरफ्तार

Punjab Election: क्या BJP कर रही कैप्टन अमरिंदर सिंह को साइडलाइन? पंजाब बीजेपी की चुनाव समिति से क्या संदेश दे रही पार्टी

मुस्लिम शादियों में पर्दे को लेकर AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान का विवादित बयान, दुल्हनों की तुलना तवायफ से करने पर JDU ने किया पटलवार