राष्ट्रीय

Ahmedabad Plane Crash: 1206 को EX CM विजय रुपाणी मानते थे लकी नंबर, 12 जून को हुई विमान हादसे में मौत

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी के निधन की तारीख 12 जून 2025 से जुड़ा एक संयोग भी सामने आया है। रुपाणी 1206 को अपने लिए लकी नंबर मानते थे, लेकिन यही नंबर उनके लिए अनलकी साबित हुई।
2 min read
• •
Updated: 13 Jun 2025, 11:34 AM IST
Vijay Rupani (Photo: IANS)
Vijay Rupani (Photo: IANS)

अहमदाबाद विमान हादसे (Ahmedabad Plane Crash) में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Ex CM Vijay Rupani) समेत 265 लोग मारे गए। वह लंदन अपनी पत्नी अंजलि और बेटी से मिलने जा रहे थे। उनके निधन की तारीख 12 जून 2025 से जुड़ा एक संयोग भी सामने आया है। रुपाणी 1206 को अपने लिए लकी नंबर मानते थे, लेकिन यही नंबर उनके लिए काल साबित हुआ।

पहली कार और पुराने स्कूटर का नंबर भी 1206 था

विजय रूपाणी की पहली कार और सालों पुराने स्कूटर का नंबर भी 1206 था। आज भी उनकी कार और स्कूटर घर के बाहर खड़ी है। घटना के बाद रूपाणी के घर के आसपास सन्नाटा पसर गया है। उनकी पत्नी अंजलि रूपाणी गांधीनगर पहुंच गई हैं।

घटना से बीजेपी परिवार भी मर्माहत

गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। पाटिल ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है। इस घटना से बीजेपी (BJP) परिवार भी मर्माहत है।

जेंटलमैन पॉलिटिशियन थे रूपाणी

बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने पूर्व सीएम विजय रूपाणी के निधन पर शोक जाहिर करते हुए कहा, यह अत्यंत दुखद है कि रूपाणी का निधन प्लेन क्रैश में हो गया। जाखड़ ने कहा कि गुजरात ने एक महान नेता खोया है। गुजरात के सीएम के रूप में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। वह एक विनम्र, संवेदनशील और जमीनी नेता थे। वह वास्तव में एक जेंटलमैन पॉलिटिशियन थे।

रंगून में जन्मे थे विजय रूपाणी

विजय रूपाणी का जन्म 1956 में म्यांमार की राजधानी रंगून (यंगून) में हुआ था। उनके पिता रसिकलाल अनाज व्यपारी थे। विजय सात भाइयों में सबसे छोटे थे। म्यांमार में अस्थिरता के कारण परिवार गुजरात में शिफ्ट हो गया। रुपाणी 1973 में ABVP में शामिल हुए। 1996 में राजकोट के मेयर चुने गए। 2006 में बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा भेजा।

इसके बाद उन्हें गुजरात बीजेपी का महासचिव नियुक्त किया गया। 2012 में गुजरात नगर निगम वित्त बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया। 2014 में राजकोट पश्चिम (विधानसभा उपचुनाव) जीतने के बाद आनंदीबेन पटेल सरकार में मंत्री बने। आनंदी बेन पटेल के इस्तीफे के बाद साल 2016 में सीएम बने। 2017 में विजय रूपाणी के नेतृत्व में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव लड़ा। गुजरात में सत्ता तो बरकार रही, लेकिन बीजेपी 182 में से केवल 99 सीटें ही जीत सकी। 11 सितंबर 2021 को उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

Updated on:
13 Jun 2025, 11:34 AM IST
Published on: