राष्ट्रीय

दिल्ली शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया की बढ़ी मुश्किल, 5 अप्रैल तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ाने का फैसला लिया है।

less than 1 minute read
manish_sisodia_in_custody.jpg
Manish Sisodia in judicial custody

दिल्ली आबकारी नीति मामला (Delhi Excise Policy Case) जिसे कथित तौर पर बड़ा शराब घोटाला (Liquor Case) बताया जा रहा है, में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री (Ex Deputy Chief Minister) मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की अहम भूमिका बताई जा रही है। इस मामले में पूछताछ के बाद सीबीआई (CBI) ने मनीष सिसोदिया को फरवरी में गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद ईडी (ED) ने मार्च में पूछताछ के बाद मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था। आज इस पूरे मामले में ईडी ने एक बार फिर मनीष सिसोदिया को कोर्ट में पेश किया। ईडी ने मनीष सिसोदिया को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था और उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की थी। वहीं मनीष सिसोदिया इस मामले में जमानत चाहते थे। पर लगता नहीं है कि दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री की मुश्किल जल्द ही कम होने वाली हैं।

5 अप्रैल तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में आज पेश हुए मनीष सिसोदिया को रहत नहीं मिली है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को 5 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला सुनाया है। अब 5 अप्रैल तक मनीष सिसोदिया को जेल में ही रहना पड़ेगा।


यह भी पढ़ें- 'काँग्रेस सिर्फ झूठे वादे करके लोगों को मूर्ख बनाती है' - बसवराज बोम्मई

मनीष सिसोदिया ने मांगी कोर्ट से अनुमति

मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट से एक बात की अनुमति मांगी है। सिसोदिया ने कोर्ट से अपने साथ धार्मिक और आध्यात्मिक पुस्तकें ले जाने की अनुमति मांगी हैं। इस पर कोर्ट ने उन्हें इस बारे में एक एप्लीकेशन लगाने के लिए कहा है, जिसके बाद उन्हें अनुमति मिल जाएगी।

Updated on:
22 Mar 2023 03:29 pm
Published on:
22 Mar 2023 02:58 pm