राष्ट्रीय

जानें Margaret Alva से जुड़े 5 फैक्ट्स, जिन्हें विपक्ष ने बनाया उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार

Vice Presidential Election: कांग्रेस नेता मार्गरेट अल्वा को विपक्ष ने उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। 19 जुलाई को उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। आज इस लेख में उनसे जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैक्ट्स के बारे में जानेंगे।

2 min read
Jul 17, 2022
Facts about oppositions vice president candidate Margaret Alva

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए सत्तारूढ़ और विपक्ष दोनों ही पार्टी के उम्मीदवारों का भविष्य तय होना है। NDA ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को अपना उम्मीदवार बनाया है तो वहीं, विपक्ष ने कांग्रेस नेता मार्गरेट अल्वा को। आज उपराष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग हो रही है। राष्ट्रपति चुनाव की तरह ही उपराष्ट्रपति चुनाव में भी क्रॉस वोटिंग की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। आज शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी और इसके बाद निर्वाचन आयोग देर रात तक उपराष्ट्रपति के नाम की घोषणा करेगा। बता दें कि मार्गरेट अल्वा के नाम की घोषणा NCP पार्टी चीफ शरद पवार ने की थी। उनके नाम की घोषणा के बाद से ही उनके नाम को लेकर चर्चा हर जगह शुरू हो गई। आज हम आपको उनसे जुड़े 5 फैक्ट्स के बारे में बताएंगे।

1. कर्नाटक के मंगलुरू में जन्मी 80 वर्षीय मार्गरेट अल्वा गोवा, गुजरात, राजस्थान और उत्तराखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। अल्वा ने गोवा के 17वें राज्यपाल, गुजरात के 23वें, राजस्थान के 20वें और उत्तराखंड के चौथे राज्यपाल के रूप में कार्य किया है। वो उत्तराखंड की पहली महिला राज्यपाल के तौर पर भी जानी जाती हैं।

2. जगदीप धनखड़ की तरह, अल्वा ने सक्रिय राजनीति में आने से पहले अपने करियर की शुरुआत एक वकील के रूप में की थी। उन्होंने 1964 में निरंजन अल्वा से शादी की, जिनसे उनकी एक बेटी और तीन बेटे हैं। वो एक कुशल वक्ता हैं और कई स्टूडेंट मूवमेंट में हिस्सा ले चुकी हैं।

3. मार्गरेट अल्वा 1974 में पहली बार कांग्रेस की टिकट पर सांसद बनीं थीं। अल्वा केंद्र सरकार में चार बार कई महत्वपूर्ण मामलों की राज्यमंत्री रह चुकी हैं।

4. मार्गरेट अल्वा राज्यसभा और लोकसभा को मिलाकर कुल पांच बार संसद सदस्य रहीं हैं। 1974, 1980, 1986 और 1992 में वो राज्यसभा सांसद बनीं। इसके बाद मार्गरेट अल्वा 1999 में उत्तर कन्नड़ निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद बनी थीं।

5. कांग्रेस के शासनकाल में महिला सशक्तिकरण से जुड़ी नीतियों को तैयार कराने और उन्हें पास कराने निभाई है महत्वपूर्ण भूमिका।

बता दें मार्गरेट अल्वा न निर्दलीय तौर पर विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार बनी है। उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 6 अगस्त को होंगे जबकि 19 जुलाई को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है।

Updated on:
06 Aug 2022 10:56 am
Published on:
17 Jul 2022 08:19 pm
Also Read
View All