राष्ट्रीय

Covid में मरने वाले योद्धाओं के परिजनों को मिलेंगे 1-1 करोड़ रुपये, CM आतिशी का बड़ा ऐलान

CM Atishi: कोरोना महामारी (Corona Mahamari) के दौरान मरने वाले 5 कोरोना योद्धाओं को दिल्ली सरकार (Delhi Government) 1-1 करोड़ रुपये देने जा रही है। इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) ने मंजूरी दे दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Sep 2024, 3:45 PM IST
CM Atishi
CM Atishi

Covid: कोरोना महामारी (Corona Mahamari) के दौरान मरने वाले 5 कोरोना योद्धाओं को दिल्ली सरकार (Delhi Government) 1-1 करोड़ रुपये देने जा रही है। इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) ने मंजूरी दे दी है। बता दें कि इससे पहले भी कोरोना महामारी के दौरान मरने वाले 92 लोगों के परिवारों को भी दिल्ली सरकार 1-1 करोड़ रुपये की राशि दे चुकी है। मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान दिल्ली के लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना मानवता और समाज की रक्षा करने का काम किया और अपने जीवन का बलिदान दिया। इन लोगों के जज्बे को दिल्ली सरकार सलाम करती है।

“कोरोना महामारी पूरी मानवता के लिए एक भयानक संकट थी”

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि कोरोना महामारी पूरी मानवता के लिए एक भयानक संकट थी। उन्होंने कहा कि इस राशि से दिवंगत लोगों के परिवार के नुकसान की पूर्ति नहीं की जा सकती है लेकिन उनके परिवार को एक सम्मानजनक जीवन जीने का जरिया जरूर मिलेगा। सीएम ने कहा कि कोरोना महामारी के संकट में सभी के मन में डर पैदा कर दिया था, लेकिन हमारे कई लोगों ने अपनी जान को जोखिम में डालते हुए दिल्ली को इस संकट से उबारने का काम किया। 

“सरकार हमेशा इन लोगों के साथ है”

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसें मेडिकल स्टाफ, डॉक्टर, सहायक स्टाफ, सफाई कर्मचारहियों सहित हजारों लोगों ने दिन रात काम करते हुए कोरोना महामारी से लड़ने का काम किया। इस महामारी की चपेट में आकर भी कई लोग अपनी जिंदगी गंवा बैठे। सरकार हमेशा इन लोगों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

Updated on:
28 Sep 2024, 3:45 PM IST
Published on: