7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi CM Atishi को मिली ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा, इतने जवान रहेंगे तैनात

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। दरअसल, 21 सितंबर को आतिशी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 25 Sep 2024, 9:37 PM IST

Delhi CM Atishi

Delhi CM Atishi

Delhi CM Atishi: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। दरअसल, 21 सितंबर को आतिशी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। बुधवार को दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शपथ के कुछ दिनों बाद जेड सुरक्षा कवर प्रदान किया है। दिल्ली पुलिस द्वारा उनके काफिले में एक पायलट सहित सुरक्षा कवर प्रदान किया गया है। बता दें कि प्रोटोकॉल के अनुसार दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी गृह मंत्रालय के निर्देश पर Z श्रेणी की सुरक्षा की हकदार है।

22 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

बता दें कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी की सुरक्षा में दिल्ली पुलिस के 22 कर्मी तैनात रहेंगे। इस सुरक्षा में पीएसओ, एस्कॉर्ट और सशस्त्र गार्ड भी शामिल हैं। पुलिस सूत्र के अनुसार खतरे के आकलन के बाद गृह मंत्रालय के निर्देश पर केंद्रीय एजेंसियों द्वारा उनकी सुरक्षा की आगे समीक्षा की जा सकती है।

क्या है ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा

दरअसल, Z श्रेणी की सुरक्षा देश की तीसरे नंबर की वीआईपी सुरक्षा है। इसमें कुल 22 जवान होते हैं। इनमें से 4-5 एनएसजी के विशेष कमांडो भी होते हैं। इनमें एस्कॉर्ट वाहन भी होता है। जेड सुरक्षा में दिल्ली पुलिस, CRPF के जवान भी दस्ते में होते हैं।

यह भी पढ़ें-‘योगी’ की राह पर चली इस राज्य की कांग्रेस सरकार, जानिए क्या है पूरा मामला