राष्ट्रीय

संयुक्त किसान मोर्चा की बड़ी मीटिंग आज, किसान आंदोलन से संबंधित अहम फैसले लिए जा सकते हैं

Farmers' Protest: संयुक्त किसान मोर्चा की एक बड़ी मीटिंग आज कुंडली बॉर्डर पर होगी। इस मीटिंग में किसान आंदोलन से जुड़े अहम फैसले लिए जा सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2021, 9:55 AM IST
farmers_protest.jpg
Farmers' Protest

नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा की एक बड़ी मीटिंग आज मंगलवार 9 अक्टूबर को होने जा रही है। यह मीटिंग दोपहर 3 बजे से दिल्ली-हरियाणा की कुंडली बॉर्डर पर होगी। इस मीटिंग में सभी किसान नेता और मोर्चे के सदस्य शामिल होंगे। पिछले साल नवंबर से केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ और उन्हें वापस लेने की मांग के साथ चल रहे किसान आंदोलन को एक साल पूरा होने वाला है। ऐसे में किसान आंदोलन को एक साल पूरा होने से कुछ समय पहले की मीटिंग करना एक बड़ी बात है।

किसान आंदोलन से संबंधित अहम फैसले लिए जा सकते हैं मीटिंग में

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को इस महीने एक साल पूरा हो जाएगा। दिल्ली से लगी कुछ बॉर्डरों पर आंदोलन कर रहे किसान अपनी मांग मनवाकर कृषि कानूनों को रद्द करवाना चाहते हैं। सरकार पहले ही कह चुकी है कि कृषि कानून रद्द नहीं किए जाएंगे। हालांकि सरकार इन कानूनों में संशोधन के लिए किसानों से बातचीत के लिए शुरू से तैयार है। एक से ज़्यादा बार बातचीत के बाद भी किसान पीछे हटने को तैयार नहीं हो रहे हैं। करीब-करीब एक साल से चल रहे किसान आंदोलन को हाल ही में टीकरी बॉर्डर और गाज़ीपुर बॉर्डर पर से दिल्ली पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग हटाने से और कई किसानों के भी वापस लौटने से झटका लगा है। ऐसे में किसान नेता राकेश टिकैत सरकार को 26 नवंबर तक का अल्टीमेटम भी दे चुके है। ऐसे में आज दोपहर 3 बजे से कुंडली बॉर्डर पर होने वाली संयुक्त किसान मोर्चा की मीटिंग में किसान आंदोलन के विषय में मोर्चे द्वारा सख्त और अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

Published on:
Also Read
View All
जब दिल्ली जल उठी: इंदिरा गांधी की हत्या के बाद के 72 घंटे, कैसे राजधानी में भड़की हिंसा ने बदल दिया देश का इतिहास

‘धारा 370 हटी, नक्सलवाद खत्म हुआ, लेकिन नशामुक्त भारत सबसे बड़ी उपलब्धि होगी’, एकता दिवस पर बोले अमित शाह, 2029 का रखा लक्ष्य

PM मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों को दी बधाई, NVS-03 की लॉन्चिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम

मेरे लिए तुम ही रह गए हो- संजय गांधी की मौत के बाद राजीव से बोली थीं इंदिरा, जानिए राजनीति में एंट्री की कहानी

आंध्र प्रदेश में फिर भारी बारिश का खतरा, 2 नवंबर से कई जिलों में IMD का अलर्ट, यूपी-बिहार में भी बदलेगा मौसम