31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“5 साल चल सकता है किसान आंदोलन” – राकेश टिकैत

Farmers Protest: किसान नेता राकेश टिकैत ने दीपावली के अवसर पर बयान देते हुए कहा है कि किसान आंदोलन 5 साल चल सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 5 Nov 2021, 10:15 AM IST

tikaitrakesh.jpg

Rakesh Tikait said on Diwali that farmers protest can go for 5 years

नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने इस साल दीपावली पर घर न जाकर किसानों के साथ ही मनाने का फैसला किया। ऐसे में टिकैत ने गाज़ीपुर आंदोलन स्थल पर आंदोलन कर रहे किसानों के साथ ही दीपावली मनाई। पिछले 11 महीने से केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे इस किसान आंदोलन से टिकैत किसानों के प्रमुख नेता और प्रवक्ता के रूप में उभर कर आए है। दीपावली के अवसर पर टिकैत ने यह भी कहा कि किसान आंदोलन 5 साल तक चल सकता है।

यह भी पढ़े - राकेश टिकैत का दीपावली पर घर जाने से इंकार, कहा बॉर्डर पर किसानों के साथ मनाएंगे त्यौहार

5 साल चल सकता है किसान आंदोलन

टिकैत ने किसानों के साथ दीपावली मनाते हुए एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में जब टिकैत से पूछा गया कि किसान आंदोलन कब तक चलेगा तो टिकैत ने जवाब देते हुए कहा कि सरकार 5 साल रहती है। इसी तरह किसान आंदोलन भी 5 साल चल सकता है। साथ ही टिकैत ने केंद्र सरकार को दिए 26 नवंबर तक के अल्टीमेटम पर भी बात की। टिकैत ने बताया कि ट्रैक्टर 2 घंटे के अल्टीमेटम पर तैयार हैं। साथ ही इस बार ट्रैक्टरों में बड़े बम्पर भी लगवा लिए गए हैं।

यह भी पढ़े - राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम, देश भर में सरकारी दफ्तरों को गल्ला मंडी बनाने की भी दी धमकी

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय