राष्ट्रीय

Farmers Protest : करनाल में किसान महापंचायत से पहले इंटरनेट बंद, पुलिस की 40 कंपनियां तैनात

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार करनाल तथा निकटवर्ती चार जिलों में सोमवार दोपहर 12.30 बजे से लेकर मंगलवार आधी रात तक के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।
2 min read
• •
Updated: 7 Sep 2021, 1:17 PM IST
kisan_mahapanchayat_farmer_protest_1.jpg

नई दिल्ली। किसान नेताओं ने सोमवार को करनाल में किसान महापंचायत का ऐलान किया था जिसके बाद यहां पर सुरक्षा व्यवस्था अत्यधिक बढ़ा दी गई है। करनाल में इंटरनेट को बंद कर दिया गया है और सुरक्षा बलों की 40 कंपनियां तैनात कर दी गई है। इससे पहले जिले में सोमवार को धारा 144 लागू कर दी गई थी जिसके तहत जिले में पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदी लगा दी गई थी।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार करनाल तथा निकटवर्ती चार जिलों में सोमवार दोपहर 12.30 बजे से लेकर मंगलवार आधी रात तक के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। आदेश में कहा गया है कि भड़काऊ सामग्री और झूठी अफवाहें फैलाने के लिए इंटरनेट सेवाओं का दुरुपयोग कर करनाल जिला में कानून व्यवस्था को बिगाडा़ जा सकता है। ऐसे में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं, एसएमएस सेवाओं तथा अन्य डोंगल सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

करनाल के एसपी राम पूनिया ने कहा कि हम चाहते हैं कि आपसी बातचीत से विवाद का निपटारा हो और किसान महापंचायत शांतिपूर्ण तरीके से हो। उन्होंने कहा कि हमने इस मामले पर किसान नेताओं से बात की है और किसी भी तरह की कानून व्यवस्था बिगड़ने पर पुलिस कार्रवाई कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। एसपी ने बताया कि किसान महापंचायत को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम करते हुए पुलिस की 40 कंपनियां तैनात की है।

उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि विधेयकों को निरस्त कराने की मांग को लेकर पिछले कई महीनों से किसान दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी को लेकर सोमवार को किसान नेताओं ने ऐलान किया था कि मंगलवार (7 सितंबर 2021) को किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
मीनाक्षी शिंदे को दोहरा झटका, पहले देना पड़ा इस्तीफा, अब शिवसेना के पार्षदों ने भी बनाई दूरी, टेंभी नाका पर नहीं जुटे नेता

Badrinath Helicopter Crash : बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, CM धामी ने घायलों को एयरलिफ्ट करने के दिए निर्देश

Pune News: पुणे में तीन दिन से खड़ी कार में मिला 25 वर्षीय युवक का शव, तेज दुर्गंध आने पर हुआ खुलासा

Rahul Gandhi News: CEC महाभियोग कार्यक्रम टलने के बाद राहुल गांधी का बड़ा दांव, वोट के अधिकार पर विपक्ष ने खोला मोर्चा

अनंत सिंह का बड़ा खुलासा! बोले- दुलारचंद यादव की हत्या नीरज कुमार ने करवाई, मुझे फंसाने की रची साजिश