30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

West Bengal: BJP को बड़ा झटका देने की तैयारी में ममता, मुकुल रॉय का दावा संपर्क में हैं 24 भाजपा विधायक

West Bengal में बढ़ सकती है बीजेपी की मुश्किल, मुकुल रॉय का दावा कई विधायक और नेता टीएमसी के साथ जुड़कर करना चाहते हैं काम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 7 Sep 2021, 12:47 PM IST

TMC Leader Mukul roy

West Bengal: TMC Leader Mukul roy

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल ( West Bengal ) में भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद भी पार्टी के लिए मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। लगातार पार्टी नेता पार्टी छोड़कर ममता बनर्जी ( Mamata Banerjee ) की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ( TMC )में शामिल हो रहे हैं। इस बीच बीजेपी छोड़कर वापस टीएमसी में गए वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय ( Mukul Roy ) ने बड़ा दावा किया है।

रॉय ने कहा है कि बीजेपी के करीब 24 विधायक टीएमसी के संपर्क में हैं। कभी भी वे भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः West Bengal By Election: ममता बनर्जी को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में BJP, भवानीपुर के लिए इन दिग्गजों के नाम पर हो रहा मंथन

बीजेपी विधायक सौमेन रॉय की टीएमसी में वापसी के कुछ ही दिनों बाद अब तृणमूल नेता मुकुल रॉय ने दावा किया है कि आने वाले समय में कई बीजेपी विधायक टीएमसी जॉइन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के साथ काम करने की इच्छा रखने वाले 24 विधायक उनके संपर्क में हैं। यही नहीं रॉय ने ये भी कहा है कि ऐसे विधायक और नेताओं की लंबी फहरिस्त है जो तृणमूल कांग्रेस के साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं।

तीन महीने पहले रॉय ने की थी वापसी
मुकुल रॉय ने पहले टीएमसी छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था, लेकिन जैसे ही विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हार मिली मुकुल रॉय ने भी यू टर्न लेते हुए इसी वर्ष जून महीने में टीएमसी में दोबारा वापसी कर ली।

एक महीने में कई नेताओं ने छोड़ी बीजेपी
एक महीने के अंदर कई बीजेपी नेताओं ने पार्टी छोड़कर टीएमसी जॉइन कर ली है। इनमें सौमेन रॉय, बिश्वजीत दास और तनमय घोष सहित चार बीजेपी विधायक टीएमसी में शामिल हो चुके हैं।

खास बात यह है कि इन सभी को मुकुल रॉय का करीबी माना जाता है और ये सब 2021 विधानसभा चुनावों से पहले मुकुल रॉय के कारण ही बीजेपी में शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ेंः West Bengal: बॉडीगार्ड मौत मामले में नहीं होगी शुभेंदु अधिकारी की गिरफ्तारी, हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत

बीजेपी में जाना बड़ी गलती
बीते हफ्ते बीजेपी छोड़ टीएमसी में वापसी करने वाले सौमेन रॉय ने कहा था कि भाजपा में जाना उनकी सबसे बड़ी गलती थी। उन्होंने कहा कि वहां काम करने वाले कद्र नहीं है।

इससे पहले 30 अगस्त को बिष्णुपुर से विधायक तन्मय घोष टीएमसी में वापस आए थे। इसके अगले ही दिन नॉर्थ 24 परगना जिले के बागडा विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक बिश्वजीत दास ने भी टीएमसी का दामन थाम लिया था। अब पश्चिम बंगाल में बीजेपी विधायकों की संख्या घटकर 71 रह गई है।