राष्ट्रीय

NHAI का सख्त आदेश: गलत जानकारी मिली तो ब्लॉक हो जाएगा FASTag, ऐसे तुरंत करें चेक

NHAI ने FASTag वेरिफिकेशन को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। गलत वाहन जानकारी मिलने पर FASTag ब्लॉक हो सकता है। जानें नए नियम, कारण और कैसे तुरंत अपनी डिटेल चेक करें।

2 min read
Apr 16, 2026
Fastag Verification NHAI Rules (AI Image)

Fastag Verification NHAI Rules: अगर आप हाईवे पर यात्रा करते हैं और FASTag का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने फास्टैग को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। अब अगर आपके FASTag में गाड़ी की जानकारी गलत पाई जाती है तो उसे तुरंत ब्लॉक या ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

Bengal Election 2026: क्या शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल में BJP के CM चेहरा? खुद किया बड़ा खुलासा

क्या है NHAI का नया आदेश?

NHAI ने सभी बैंकों को निर्देश दिया है कि वे अपने द्वारा जारी किए गए FASTag की जांच करें। खास तौर पर गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर (VRN) को वेरिफाई करने को कहा गया है। अगर किसी FASTag में गाड़ी का नंबर गलत या अवैध पाया जाता है तो बैंक उसे तुरंत ब्लैकलिस्ट कर देंगे।

क्यों लिया गया यह फैसला?

इस गड़बड़ी के कारण टोल टैक्स की चोरी हो रही थी, नियमों को सही तरीके से लागू करना मुश्किल हो रहा था और गलत वाहनों की पहचान करने में भी दिक्कत आ रही थी। इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए NHAI ने यह सख्त कदम उठाया है।

गलती कैसे हुई?

NHAI के अनुसार, ज्यादातर गड़बड़ी पुराने FASTag में पाई गई है। पहले FASTag सिस्टम सीधे सरकारी VAHAN डेटाबेस से जुड़ा नहीं था और कई एंट्री मैन्युअली की जाती थीं। इसी वजह से गलत नंबर दर्ज होने की संभावना ज्यादा थी।

MLFF सिस्टम की तैयारी, अब होगा बड़ा बदलाव

अब सभी FASTag की व्यापक जांच की जाएगी और जिनमें वाहन का नंबर गलत या फर्जी पाया जाएगा, उनकी पहचान कर उन्हें तुरंत ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। बैंकों को इस पूरी प्रक्रिया को प्राथमिकता के साथ जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

दरअसल, यह कदम आने वाले मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोलिंग सिस्टम को लागू करने की तैयारी का हिस्सा है। इस नए सिस्टम में वाहनों को टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि चलते-चलते ही टोल कट जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने पर सीधे ई-नोटिस भी भेजा जाएगा।

ऐसे में यह बेहद जरूरी हो जाता है कि हर वाहन की जानकारी सिस्टम में पूरी तरह सही और अपडेट हो, ताकि टोल वसूली और निगरानी बिना किसी रुकावट के हो सके।

ऐसे तुरंत करें FASTag चेक

अगर आप अपना FASTag चेक करना चाहते हैं, तो ये आसान स्टेप्स फॉलो करें।

  • अपने बैंक या FASTag जारी करने वाले ऐप/वेबसाइट पर लॉगिन करें।
  • अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर (VRN) चेक करें।
  • अगर कोई गलती दिखे, तो तुरंत अपडेट कराएं।
  • जरूरत पड़े तो अपने बैंक या टोल हेल्पलाइन से संपर्क करें।

ऐसे में अगर आपके FASTag में कोई गलती है, तो उसे तुरंत ठीक करवा लें, वरना आपका FASTag ब्लॉक हो सकता है और यात्रा के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें

संसद में महिला आरक्षण बिल पर प्रियंका गांधी ने पीएम को घेरा, कहा- ‘महिलाओं को अधूरा सच बता रहे हैं प्रधानमंत्री’
Published on:
16 Apr 2026 11:05 pm
Also Read
View All