17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पश्चिम बंगाल से सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक राज्यसभा के लिए निर्वाचित

Rajya Sabha election: पश्चिम बंगाल से सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक राज्यसभा सांसद चुने गए। विधानसभा सचिव ने चुने गए उम्मीदवारों को प्रमाण-पत्र सौंपे।
2 min read
Google source verification
West Bengal Rajya Sabha election

सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक राज्यसभा के लिए निर्वाचित (फोटो - X@harshktweets )

West Bengal Rajya Sabha election: पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के तीनों उम्मीदवारों सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बारिक राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए है। नॉमिनेशन वापस लेने की समय-सीमा तक किसी दूसरी राजनीतिक पार्टी या निर्दलीय उम्मीदवार के आगे न आने पर, रिटर्निंग ऑफिसर ने जरूरी प्रक्रिया पूरी की और तीनों उम्मीदवारों के निर्वाचन पर मुहर लगा दी। इस जीत के बाद, राज्यसभा के लिए चुने गए तीनों नए सांसदों ने पश्चिम बंगाल विधानसभा के सचिव से मुलाकात की और अपना चुनाव प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

PM मोदी और अमित शाह के आशीर्वाद से मिला मौका- सुष्मिता देव

चुनाव प्रमाण-पत्र मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए नवनिर्वाचित सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और बंगाल इकाई का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "मैं पश्चिम बंगाल में BJP के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हूं। मैं मूल रूप से असम से हूं, लेकिन बंगाल BJP ने मुझ पर भरोसा जताया और मुझे यह अहम मौका दिया। यह सब दिल्ली में हमारे शीर्ष नेताओं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है। मेरा कर्तव्य रहेगा कि मैं पूरी निष्ठा के साथ बंगाल की जनता की सेवा करूं और मैं हर हाल में इस संकल्प को पूरा करूंगी।"

TMC से इस्तीफा देने के कुछ ही घंटों बाद मिला था टिकट

सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बारिक के इस्तीफे के बाद राज्यसभा की ये तीन सीटें खाली हुई थीं। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) में काफी असंतोष पैदा हो गया था। इस उथल-पुथल के बीच इन तीनों वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं ने TMC की प्राथमिक सदस्यता और राज्यसभा सांसद के पद से एक साथ इस्तीफा दे दिया।

इस्तीफा देने के तुरंत बाद तीनों नेताओं ने कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने भी बिना समय गंवाए इन तीनों नेताओं के पार्टी में शामिल होने के कुछ ही घंटों के भीतर, इन्हीं के द्वारा खाली की गई सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए इन्हें दोबारा अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया।