राष्ट्रीय

पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का 95 वर्ष की आयु में निधन, राजीव गांधी और मनमोहन सिंह की सरकार में रहे मंत्री

Former Foreign Minister Natwar Singh passes away: पूर्व विदेश मंत्री के नटवर सिंह का शनिवार रात निधन हो गया। ये जानकारी उनके पारिवारिक सूत्रों ने दी। वे 95 वर्ष के थे और गुरुग्राम के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
2 min read
Feature image

पूर्व विदेश मंत्री के नटवर सिंह का शनिवार रात निधन हो गया। ये जानकारी उनके पारिवारिक सूत्रों ने दी। वे 95 वर्ष के थे और गुरुग्राम के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें यहां लगभग दो सप्ताह पहले भर्ती कराया गया था। पूर्व राजनयिक ने 2004-05 में मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया।

1953 में भारतीय विदेश सेवा के लिए चुने गए थे सिंह

उन्हें 1953 में भारतीय विदेश सेवा के लिए चुना गया था, जिसे उन्होंने 1984 में छोड़ दिया। फिर वो कांग्रेस के टिकट पर राजस्थान के भरतपुर से चुनाव लड़े और लोकसभा सांसद बने। 1985 में, उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई और उन्हें इस्पात, कोयला और खान तथा कृषि विभाग आवंटित किए गए। 1986 में, वे विदेश मामलों के राज्य मंत्री बने। उन्होंने पाकिस्तान में भारत के राजदूत के रूप में भी काम किया। सिंह को 1987 में न्यूयॉर्क में आयोजित निरस्त्रीकरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन का अध्यक्ष चुना गया था। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 42वें सत्र में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भी किया था।

आज दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार

उन्होंने 'द लिगेसी ऑफ नेहरू: ए मेमोरियल ट्रिब्यूट', 'टेल्स फ्रॉम मॉडर्न इंडिया', 'ट्रेजर्ड एपिस्टल्स' और आत्मकथा 'वन लाइफ इज नॉट इनफ' सहित लगभग एक दर्जन किताबें भी लिखीं। सूत्रों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार रविवार को दिल्ली में किया जाएगा, जिसमें शामिल होने के लिए राजस्थान से उनके परिवार के कई सदस्य दिल्ली आ रहे हैं।

Updated on:
11 Aug 2024 07:43 am
Published on:
11 Aug 2024 07:43 am