हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वायनाड दौरे को लेकर भी राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वायनाड से लोकसभा सांसद रह चुके राहुल गांधी ने एक बार फिर से इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, "व्यक्तिगत रूप से भयानक त्रासदी का जायजा लेने के लिए वायनाड जाने के लिए धन्यवाद, मोदी जी। ये एक अच्छा फैसला है। मुझे विश्वास है कि एक बार जब प्रधानमंत्री प्रत्यक्ष रूप से तबाही को देख लेंगे, तो वह इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर देंगे।" वहीं, राहुल गांधी की इस मांग को लेकर भाजपा ने उन पर पलटवार करते हुए हुए यह आरोप लगाया है कि वह वायनाड की त्रासदी का राजनीतिकरण करने में लगे हुए हैं।