राज्यसभा में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर एक प्रश्न के जवाब में अजय माकन ने कहा कि फिलहाल सारे विकल्प खुले हुए हैं। रुल बुक और संविधान के मुताबिक जो सही होगा, वह काम करेंगे। दरअसल, कांग्रेस का कहना है कि राज्यसभा में जो महत्व विपक्षी दलों को मिलना चाहिए, वह महत्व उन्हें नहीं मिल रहा है। उनकी आवाज दबाई जा रही है, ऐसे में लोकतंत्र कैसे जिंदा रहेगा।