राष्ट्रीय

Shivraj Patil Passed Away: देश के पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल चाकूरकर का निधन

Former Union Home Minister Shivraj Patil Passed Away: देश के पूर्व गृहमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल चाकूरकर निधन हो गया है। 91 वर्षीय चाकूरकर बीते कुछ समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे।
less than 1 minute read
Dec 12, 2025
Shivraj Patil Chakurkar
शिवराज पाटिल चाकूरकर (फोटो-IANS)

Shivraj Patil Passed Away: देश के पूर्व गृहमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल चाकूरकर (Shivraj Patil Chakurkar) का महाराष्ट्र के लातूर में निधन हो गया है। 91 वर्षीय शिवराज पाटिल चाकूरकर लोकसभा के सभापति और विभिन्न केंद्रीय मंत्री पदों पर कार्यरत रहे थे। लंबी बीमारी के कारण घर पर ही उनका इलाज चल रहा था।

मुंबई हमले के बाद दिया था पद से इस्तीफा

2004 में UPA सरकार के दौरान उन्होंने देश का गृहमंत्री का पदभार ग्रहण किया था। साल 2008 में मुंबई में आतंकवादी हमले के समय शिवराज पाटिल देश के गृह मंत्री थे। सुरक्षा चूक को लेकर काफी आलोचना होने पर पाटील ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपना पद छोड़ दिया था।

7 बार लातूर से दर्ज की जीत

शिवराज पाटिल मराठवाड़ा के लातूर से सांसद रह चुके हैं। 1973 से 1980 तक लातूर की ग्रामीण सीट विधायक रहे। इसके बाद साल 1980 में लोकसभा चुनाव जीता और केंद्रीय राजनीति में सक्रिय हुए। उन्होंने लातूर लोकसभा क्षेत्र से सात बार जीत दर्ज की थी।

घर के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ लगनी शुरू

वहीं, जैसे ही सुबह उनके निधन की खबर सामने आई। शिवराज पाटिल के लातूर स्थित निवास 'देववर' पर पार्टी कार्यकर्ताओं और चाहने वालों की भीड़ लगना शुरू हो गई। नीचे दी गई वीडियो लातूर में उनके घर की है। जहां लोगों का जुटना शुरू हो गया है साथ ही पुलिस भी व्यवस्था देखने के लिए तैनात है।

शिवराज पाटिल के निधन पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने पाटिल के निधन पर गहरी संवेदना जताई है। उन्होंने कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि दुखी परिवार को हिम्मत दें। शिवराज पाटिल बहुत अनुशासित नेता थे। वह अपने व्यवहार के लिए जाने जाते थे और उनके अनुशासन की बहुत तारीफ होती थी।

Updated on:
12 Dec 2025 01:19 pm
Published on:
12 Dec 2025 08:49 am