Meenakshi Natarajan: कांग्रेस ने तेलंगाना में अपने संगठनात्मक नेतृत्व में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन को प्रदेश प्रभारी पद से हटा दिया है। उनके कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी समेत राज्य के कई प्रभावशाली नेताओं के साथ मतभेद सामने आए थे। हैदराबाद यूनिवर्सिटी की जमीन से जुड़े विवाद और राज्यसभा के लिए उनका नामांकन खारिज होने के बाद भी पार्टी में नाराजगी की खबरें आई थी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर मीनाक्षी नटराजन को इस पद से हटाने के पीछे क्या वजह रही?