राष्ट्रीय

नवनीत कुमार सहगल बने प्रसार भारती के नए चेयरमैन, जानिए इस पूर्व IAS अधिकारी के बारे में

Navneet Kumar Sehgal: 1988 बैच के IAS अधिकारी नवनीत सहगल, मायावती अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कोर ग्रुप में काम कर चुके हैं।
less than 1 minute read
Retired Uttar Pradesh cadre IAS officer Navneet Kumar Sehgal appointed as Chairman of Prasar Bharti
पूर्व IAS अधिकारी नवनीत कुमार सहगल प्रसार भारती के नए चेयरमैन नियुक्त

Navneet Kumar Sehgal: पूर्व आईएएस अधिकारी नवनीत सहगल को प्रसार भारती का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। नवनीत सहगल UP के चर्चित आईएएस अधिकारी रहे और पिछले वर्ष रिटायर हुए थे। पूर्व IAS अधिकारी प्रसार भारती के मुखिया के रूप में तीन वर्षों तक अपना कार्यकाल संभालेंगे। इनके पास कई मुख्यमंत्रियों के साथ काम का लंबा अनुभव है।

जानिए कौन हैं नवनीत सहगल

पंजाब के फरीदकोट में 1963 में इनका जन्म हुआ। नवनीत सहगल की शुरुआती शिक्षा-दीक्षा हरियाणा में हुई। इन्होंने अंबाला से दसवीं कक्षा पास की और भिवानी में रहकर इंटरमीडियट परीक्षा उत्तीर्ण की। बीकॉम पास करने के बाद नवनीत सहगल ने चार्टेड एकाउंटेंटशिप (सीए) कोर्स में दाखिला लिया। 1986 में सीए करने के बाद वर्ष 1986 में सहगल ने प्रैक्टिस और साथ में सिविल सर्विसेज की तैयारी भी शुरू कर दी। 1988 बैच के अधिकारी नवनीत सहगल, मायावती अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कोर ग्रुप में काम कर चुके हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के दौर में वह प्रमुख सचिव सूचना बनाए गए थे।

Updated on:
16 Mar 2024 12:16 pm
Published on:
16 Mar 2024 12:11 pm
Also Read
View All
मोदी कैबिनेट फेरबदल में इन समीकरणों का रखा जाएगा ध्यान, रवनीत बिट्टू-पंकज चौधरी-धर्मेंद्र प्रधान की हो सकती है छुट्टी

Petrol-diesel prices: पेट्रोल 5 रुपये और डीजल के दामों में 3 रुपये की हुई कमी, नायरा एनर्जी ने लोगों की दी राहत

ईरान को इजरायल की चेतावनी: इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू बोले- जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई

LPG Cylinder Price: महीने के पहले दिन लोगों को महंगाई से मिली राहत, 183 रुपये हुए सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर

मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार: जुलाई में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-उत्तराखंड समेत 26 राज्यों में पहुंचा, दिल्ली-राजस्थान में 2-3 दिन में दस्तक