राष्ट्रीय

पश्चिम एशिया संकट बन रहा ‘कॉमेडी’, पूर्व भारतीय राजनयिक ने अमेरिका-ईरान के रुख पर उठाए सवाल

Iran US Conflict: भारत के वरिष्ठ पूर्व राजनयिक सुरेंद्र कुमार ने सोमवार को अमेरिका और ईरान के बीच लगातार बदलते सैन्य और कूटनीतिक रुख की आलोचना करते हुए कहा कि वैश्विक प्रभाव वाले फैसलों में अनिश्चितता के कारण पश्चिम एशिया का मौजूदा संकट "कॉमेडी" जैसा बनता जा रहा है।
2 min read
West Asia Crisis
अमेरिका-ईरान के बदलते रुख पर पूर्व भारतीय राजनयिक का बड़ा बयान,photo source@ANI

Iran US Conflict: भारत के वरिष्ठ पूर्व राजनयिक सुरेंद्र कुमार ने सोमवार को अमेरिका और ईरान के बीच लगातार बदलते सैन्य और कूटनीतिक रुख की आलोचना करते हुए कहा कि वैश्विक प्रभाव वाले फैसलों में अनिश्चितता के कारण पश्चिम एशिया का मौजूदा संकट "कॉमेडी" जैसा बनता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय तनाव कम करने और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को फिर से खोलने की दिशा में उठाया गया कोई भी कदम स्वागतयोग्य है। हालांकि, वाशिंगटन और तेहरान दोनों ही घरेलू राजनीतिक साख बनाए रखते हुए इस संघर्ष को समाप्त करने की चुनौती से जूझ रहे हैं।

'कॉमेडी' जैसा होता जा रहा माहौल

सैन्य कार्रवाई की धमकियों और अचानक बातचीत की पेशकशों के बीच बार-बार बदलते रुख का उल्लेख करते हुए सुरेंद्र कुमार ने कहा कि इतने गंभीर अंतरराष्ट्रीय संकट से निपटने में स्थिरता और स्पष्टता का अभाव चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा, "यह पूरा घटनाक्रम एक कॉमेडी जैसा होता जा रहा है। जिन फैसलों का असर पूरी दुनिया पर पड़ता है, उनमें कुछ हद तक पूर्वानुमान और निश्चितता होनी चाहिए। यदि आप हर 24 घंटे या हर सप्ताह अपना रुख बदलते रहेंगे, तो इसका असर दुनिया के कई देशों और लोगों पर पड़ेगा।"

उन्होंने आगे कहा, "यदि वास्तव में तनाव कम होता है, होर्मुज़ जलडमरूमध्य फिर से खुलता है और क्षेत्र में दुश्मनी घटती है, तो इसका स्वागत किया जाना चाहिए। लेकिन यह स्थिति कितने समय तक बनी रहेगी, यह कहना मुश्किल है।"

युद्ध ने दोनों पक्षों को थकाया

सुरेंद्र कुमार ने कहा कि लंबे समय से जारी तनाव ने दोनों पक्षों को थका दिया है, लेकिन सबसे बड़ी कूटनीतिक चुनौती यह है कि अमेरिका और ईरान, दोनों अपने-अपने नागरिकों के सामने खुद को विजेता के रूप में पेश करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, "इस पूरे घटनाक्रम के कई पहलू हैं। पहला, दोनों पक्ष इस संघर्ष से थक चुके हैं। दूसरा, दोनों इसे समाप्त करना चाहते हैं। तीसरा, दोनों अपने-अपने लोगों को यह दिखाना चाहते हैं कि जीत उनकी हुई है। यही सबसे बड़ी समस्या है। आप संघर्ष को खत्म भी करना चाहते हैं और साथ ही अपने नागरिकों के सामने जीत का दावा भी करना चाहते हैं।"

ट्रंप के दावे पर जताया संदेह

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नियोजित सैन्य कार्रवाई टालने और यह दावा किए जाने पर कि ईरान ने संयम बरतने की अपील की थी, सुरेंद्र कुमार ने संदेह जताया।

उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान ने 'प्लीज़, प्लीज़, प्लीज़' कहते हुए संयम बरतने की अपील की। लेकिन ईरान निश्चित रूप से कहेगा कि उसने ऐसा कोई संदेश नहीं भेजा। वास्तव में यह मानना कि ईरानी इस तरह गिड़गिड़ाएंगे, बेहद अविश्वसनीय लगता है।"

Updated on:
03 Aug 2026 06:57 pm
Published on:
03 Aug 2026 06:54 pm
Also Read
View All
मोसाद के लिए जासूसी के आरोप में ईरान ने दो लोगों को दी फांसी, एक्सपर्ट्स बोले- होर्मजु में अब भी ईरान का कंट्रोल बरकरार

Rain Alert: महाराष्ट्र में बारिश का रेड अलर्ट, कोंकण और घाट क्षेत्रों में अगले चार दिन भारी बारिश की चेतावनी

बांकीपुर नतीजों पर RJD प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल बोले- ‘यह सरकार के अहंकार और खराब कानून-व्यवस्था के खिलाफ जनादेश है’

प्रशांत किशोर की जीत पर लालू परिवार के अलग-अलग सुर; मीसा बोलीं- यह BJP की ही जीत, रोहिणी ने दी बधाई

पंजाब कांग्रेस में खुलकर सामने आई गुटबाजी! चन्नी समर्थकों ने CM चेहरे की मांग पर किया जोरदार हंगामा