राष्ट्रीय

जमीन कब्जा करने गए थे पूर्व मंत्री, पुलिस को देखते ही लगे भागने, स्कॉर्पियो से दो राइफल समेत…

Bihar News: पुलिस को देखते ही पूर्व मंत्री समेत सभी लोग स्कॉर्पियो पर सवार होकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया और सभी को बसंतपुर से गिरफ्तार कर लिया।
less than 1 minute read
Feature image

Bihar News: बिहार के बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने पूर्व मंत्री छेदी राम सहित पांच लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इन सभी पर हथियार के बल पर एक जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पूर्व मंत्री छेदी राम अपने साथियों के साथ सैदपुर गांव के पास एक विवादित जमीन पर कब्जा करने रविवार की शाम पहुंचे थे। ग्रामीणों ने पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी।

पुलिस को देखते ही भागने लगे

सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को देखते ही सभी लोग स्कॉर्पियो पर सवार होकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया और सभी को बसंतपुर से गिरफ्तार कर लिया। राजपुर के पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि पूर्व मंत्री छेदी राम की गाड़ी की तलाशी ली तो हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। पूर्व मंत्री सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके वाहन से दो राइफल, 57 गोली और एक खोखा बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि अंबू चौबे ने जमीन कब्जाने को लेकर राजपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
15 Jul 2024 07:13 pm
Published on:
15 Jul 2024 07:13 pm