राष्ट्रीय

55 साल का लुटेरा दूल्हा, तीन बच्चों के बावजूद खुद को कुंवारा बताकर की चार शादिया, लाखों लूटे

गुजरात के 55 वर्षीय बिरेन कुमार सोलंकी को, जो पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता है, खुद को कुंवारा बताकर चार शादियां करने और 32 लाख रुपये नकद और 12 लाख रुपये के जेवर चुराने के आरोप में दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

3 min read
Dec 12, 2025
पुलिस ने आरोपी बिरेन कुमार सोलंकी को पकड़ा (फोटो- पत्रिका ग्राफिक्स)

गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले 55 साल के दूल्हे को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिरेन कुमार सोलंकी नामक इस लुटेरे को छत्तीसगढ़ की दुर्ग से पुलिस ने पकड़ा है। बिरेन खुद को कुंवारा बता कर अब तक चार शादियां कर चुका है, लेकिन असल में वह पहले से न सिर्फ शादीशुदा है बल्कि उसके तीन बच्चे भी हैं। बिरेन के सबसे बड़े बेटे की उम्र 35 साल और बाकी बच्चों की उम्र 27 और 25 वर्ष है।

ये भी पढ़ें

NRI दूल्हे के नाम पर महिला शिक्षिका से ठगी! 94 लाख रुपये गवाने के बाद खुला राज़, उड़ गए होश

दुर्ग की रहने वाली एक महिला टीचर से की तीसरी शादी

बिरेन की तीसरी शादी के बाद उसके इस खेल का भंडाफोड़ हुआ। उसने 2023 में दुर्ग की रहने वाली एक महिला टीचर से तीसरी शादी की थी। शादी से पहले दोनों चार साल तक रिलेशनशिप में भी रहे। शादी करने के लिए बिरेन गुजरात से अकेला ही दुर्ग पहुंच गया और उसने परिवार वालों को ट्रेन की टिकट नहीं मिलने का बहाना किया।

32 लाख रुपए कैश और 12 लाख के जेवर चुरा कर फरार

शादी के बाद कई दिनों तक बिरेन ने महिला टीचर को बेवकूफ बनाया और फिर 32 लाख रुपए कैश और 12 लाख के जेवर चुरा कर फरार हो गया। बिरेन के अचानक गायब हो जाने के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने उसे गुजरात से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच के दौरान बिरेन के इस पूरे खेल का खुलासा हुआ।

अखबार के विज्ञापन के जरिए मिले दोनों

पुलिस ने बताया कि बिरेन खुद को कुंवारा बता कर महिला टीचर के अलावा भी कई और महिलाओं को लूट चुका है। महिला टीचर के साथ बिरेन ने तीसरी शादी की थी। खबरों के अनुसार, बिरेन की इस महिला से मुलाकात एक विज्ञापन के जरिए हुई थी। बिरेन ने 2019 में अपनी शादी के लिए अखबार में एक विज्ञापन दिया था। यहीं से वह महिला उसके संपर्क में आई। बिरेन ने महिला के सामने खुद को कुंवारा बताते हुए यह दावा किया कि वह एक बड़ी कंपनी में ऊंचे पद पर काम करता है।

2020 से अप्रैल 2023 तक लिव-इन में रहे

इसके बाद महिला ने गुजरात जाकर बिरेन से मुलाकात की और दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। बिरेन ने महिला से कहा कि हमारी शादी होने तक हम लिव-इन में रहेंगे। इसके बाद महिला नियमित रूप से गुजरात जाती रही और बिरेन से मिलने लगी। 2020 से अप्रैल 2023 तक दोनों लिवइन में रहे और फिर दोनों ने शादी कर ली।

3 मई 2023 को की शादी

3 मई 2023 को दोनों की शादी तय हुई और फिर बिरेन महिला को शादी कर के गुजरात ले आया। महिला ने गुजरात पहुंचने पर बिरेन से उसके पैत्रिक गांव जाने को कहा लेकिन वह काफी समय तक उसकी बात टालता रहा। लूटेरे दुल्हे ने कुछ दिन महिला को अपने साथ रखा और फिर वापस दुर्ग भेज दिया। फिर आरोपी ने घर खरीदने की बात कह कर महिला से हर महीने पैसे लेने शुरू कर दिए।

2021 से 2024 के बीच 18 लाख रुपए लिए

वह किश्त के नाम पर ये पैसे अपने अकाउंट में डलवाने लगा। इसके अलावा, बिरेन ने 2021 से 2024 के बीच यूपीआई और बैंक ट्रांसफर के जरिए भी महिला से लगभग 18 लाख रुपए लिए। बिरेन ने महिला से पांच लाख रुपये कैश और उसके गहने गिरवी रखवा कर उससे 1.3 लाख का गोल्ड लोन भी लिया, जिसे अभी भी महिला भर रही है। आखिरकार 2024 में आरोपी महिला के घर से 12 लाख रुपये के साथ साथ उसके गहने और मोबाइल फोन चुरा कर गुजरात भाग गया।

जून 2023 में की चौथी शादी

आरोपी ने इसी बीच जून 2023 में गुजरात की सरकारी डॉक्टर से चौथी शादी भी कर ली थी। दुर्ग की शिक्षिका को इस शादी की जानकारी मिली। इसके बाद उसकी बाकी दो शादियों और तीन बच्चों की भी पोल खुल गई। जानकारी के अनुसार, इन चार शादियों में से बिरेन का सिर्फ एक ही शादी में तलाक हुआ था। पीड़िता टीचर ने बताया कि जब वह बिरेन से संपर्क करती तो वह उसके साथ गाली-गलौज करता और कहता था कि उसने गहने बेच दिए है। इसके बाद महिला ने पुलिस में बिरेन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

Published on:
12 Dec 2025 05:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर