23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jhunjhunu / लुटेरी दुल्हन के बाद अब आया लुटेरा दूल्हा… ससुराल वालों के करोड़ों लेकर फरार, दर-दर भटक रही पत्नी

लुटेरी दुल्हन के बाद अब आया लुटेरा दूल्हा… ससुराल वालों के करोड़ों लेकर फरार, दर-दर भटक रही पत्नी

छह महीने की शादी... पत्नी के सभी रिश्तेदारों से उधार लिया पैसा और फिर फरार, कुल पांच करोड़ लेकर झारखंड से भागा, पति को ढूंढ़ते-ढूंढ़ते पत्नी पहुंची झुंझुनूं, एसपी से लगाई मदद की गुहार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झुंझुनू

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 21 May 2025, 6:22 PM IST

A1

सुनिल कुमार और सरोज लकड़ा. फोटो- पत्रिका

झुंझुनूं। आपने लुटेरी दुल्हन की कहानियां सुनी होगी, लेकिन यहां एक पत्नी ही अपने कथित ठग पति को ढूंढ़ते-ढूंढ़ते झारखंड से झुंझुनूं पहुंच गई। मामला झुंझुनूं जिले के मुकुंदगढ़ का है, जहां के निवासी सुनिल कुमार पर झारखंड की सरोज लकड़ा ने शादी कर करीब पांच करोड़ रुपए की ठगी का आरोप लगाया है।

ट्रेडिंग के नाम पर लिया पैसा

सरोज लकड़ा झारखंड के गुमला जिले की रहने वाली है। उसने बताया कि सुनिल से उसकी मुलाकात झारखंड में हुई थी। दोनों ने 17 मई 2023 को कोर्ट मैरिज की, फिर 28 दिसंबर को चर्च में पारंपरिक विवाह भी किया। कुछ समय तक सब सामान्य रहा, लेकिन फिर सुनिल ने ट्रेडिंग के नाम पर सरोज के 70-80 रिश्तेदारों से करोड़ों की राशि ऐंठ ली और 5 अगस्त 2024 को अचानक गायब हो गया।

मैंने उसके साथ घर बसाया, उसने भरोसा तोड़ा

सरोज बोली- मैंने उसे पति माना, उसके साथ घर बसाया, लेकिन उसने मेरे भरोसे के साथ-साथ मेरे पूरे परिवार को लूटा। ये शादी एक धोखा थी, एक जाल था। अब हमें न्याय चाहिए। सरोज ने बताया कि 5 अगस्त 2024 को सुनिल ने कहा कि वह किसी जरूरी काम से जा रहा है और उसके बाद से वह लापता हो गया।

झारखंड में एफआईआर दर्ज

मामले की गंभीरता को समझते सरोज ने झारखंड में एफआईआर दर्ज करवाई। वहां की पुलिस ने झुंझुनूं आकर आरोपी की तलाश की, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला। सरोज लकड़ा अपने 10-11 परिजनों के साथ झुंझुनूं एसपी कार्यालय पहुंची और पूरा घटनाक्रम बताया। सरोज ने एसपी से सुनिल को गिरफ्तार करने और ठगे गए करोड़ों रुपए की भरपाई की मांग की।