राष्ट्रीय

भारत में गोहाना से लेकर कहां-कहां की जलेबियां है फेमस, जानें

Haryana Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव के आज नतीजे आ रहे है। नतीजों में BJP की सरकार बनती नजर आ रही है। वहीं आज गोहाना की जलेबी भी काफी चर्चाओं में है।

less than 1 minute read
Gohana's Jalebi

Gohana's Jalebi: हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Election Result 2024) के आज परिणाम आ रहे है। प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी (BJP) की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। वहीं विधानसभा चुनाव के नतीजे के दिन गोहाना की प्रसिद्ध जलेबी की भी काफी चर्चा हो रही है। दरअसल, विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी इसका स्वाद चखा था। आइए इस खबर में जानते हैं कि गुहाना के अलावा देश भर में कहां-कहां की जलेबी फेमस है…

इन जगहों की जलेबी है फेमस

मध्यप्रदेश के जबलपुर की खोया जलेबी काफी प्रसिद्ध है। इस जलेबी को खोया या मावा के आधार पर तैयार किया जाता है। वहीं उत्तर प्रदेश राज्य के मथुरा जिले में आलू जलेबी काफी मशहूर है। इसके अलावा राजस्थान के भरतपुर जिले के जलेबा काफी प्रसिद्ध है। यह मिठाई राजस्थान में अपनी खास पहचान रखती है। जलेबा की वजह 250 ग्राम होता है और इससे अधिक भी हो सकता है। 

गोहाना की जलेबी की हो रही चर्चा

बता दें कि हरियाणा चुनाव परिणाम के दिन गोहाना की जलेबी की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। इसको लेकर कई मीम्स भी सोशल मीडिया पर पोस्ट हुए है। दरअसल, राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान एक रैली के दौरान गोहाना की जलेबी का जिक्र किया था। गोहाना में राहुल गांधी ने मातूराम की प्रसिद्ध जलेबी खाई थी। उन्हें इसका स्वाद इतना पसंद आया कि इसे भारत की प्रसिद्ध जलेबी का दर्जा भी दे दिया।

Also Read
View All

अगली खबर