राष्ट्रीय

Sidhu Moose Wala murder: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को मोहाली लेकर पहुंची पंजाब पुलिस, पूछे जा सकते हैं ये सवाल

Moose Wala Murder: आखिरकार पंजाब पुलिस को ललौरेंस बिश्नोई की रिमांड मिल गई। आज उससे एंटी गैंग्स्टर टास्क फोर्स मोहाली में पूछताछ करेगी। इस दौरानक्या बिश्नोई पूरी साजिश का करेगा पर्दाफाश?
2 min read
• •
Updated: 15 Jun 2022, 11:38 AM IST
Gangster Lawrence Bishnoi Taken To Mohali By Punjab Police
Gangster Lawrence Bishnoi Taken To Mohali By Punjab Police

पटियाला हाई कोर्ट ने मंगलवार को पंजाब पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई की ट्रांजिट रिमांड दी। पंजाब पुलिस हाई सिक्युरिटी के बीच बिश्नोई को पंजाब लेकर पहुंची और आज उसे मानसा की सीजेएम की अदालत में पेश किया गया जहां कोर्ट ने पुलिस को बिश्नोई की सात दिनों की रिमांड दी। वहीं, बिश्नोई के वकील ने पंजाब भेजे जाने का विरोध किया और कहा कि उसे पंजाब पुलिस फेक एनकाउन्टर में मार सकती है। आज पंजाब की एंटी गैंग्स्टर टास्क फोर्स बिश्नोई से मूसेवाला हत्याकांड के मामले में पूछताछ करेगी।

पूछे जा सकते हैं ये सवाल
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी से पंजाब पुलिस इन 7 दिनों की रिमांड में पूछताछ कर सभी डॉटस को कनेक्ट करने के प्रयास करेगी ।
-पंजाब पुलिस जो सबसे अधिक जानना चाहती है कि इस हमले की साजिश कब कैसे और कहां रची गई।
-क्या मूसेवाला की हत्या की साजिश बिश्नोई ने जेल में बनाई?
-कनाडा में छुपे बैठे गोल्डी बराड़ की इसमें क्या भूमिका थी?
-सिद्धू मूसेवाला की हत्या क्यों की? क्या पैसे की मांग की थी जिसे मूसेवाला ने ठुकरा दिया? या कोई और कारण है?
-मूसेवाला की हत्या के पीछे शूटर्स कौन थे? और उन्हें हथियार कहाँ से मिले ?

ये कुछ ऐसे सवाल है जो मूसेवाला की हत्या को लेकर उठते रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है बिश्नोई इस पूछताछ में बड़े खुलासे कर सकता है।

बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई सिद्धू मूसेवाला के हत्या का आरोपी और सजिशकर्ता है और पिछले 14 दिनों से वो दिल्ली पुलिस की हिरासत में। इससे पहले बिश्नोई तिहाड़ जेल में था जिसे प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लिया था। सोमवार को पटियाला कोर्ट से ट्रांसिट रिमांड मिलने के बाद पंजाब पुलिस करीब 2 दर्जन वाहन में 100 पुलिसकर्मी उसे पंजाब लेकर पहुंचे थे।

यह भी पढ़े- तीन राज्यों के लिए सिरदर्द बना गैंगस्टर लॉरेंस, लंदन से दिलाता है गुर्गों को हवाले का पैसा

Updated on:
15 Jun 2022, 11:38 AM IST
Published on: