30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन राज्यों के लिए सिरदर्द बना गैंगस्टर लॉरेंस, लंदन से दिलाता है गुर्गों को हवाले का पैसा

Sidhu Moosewala murder case: पंजाब में सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद एक बारगी फिर gangster lawrence bishnoi का नाम चर्चा में है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में अपराध को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बढ़ावा दे रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 3 Jun 2022, 6:03 PM IST

Sidhu Moosewala murder case: gangster lawrence bishnoi latest update

पंजाब में सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद एक बारगी फिर गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई का नाम चर्चा में है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में अपराध को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बढ़ावा दे रहा है। तीनों राज्यों की पुलिस के लिए लॉरेंस बिश्नोई सिरदर्द बन चुका है। तीनों राज्यों में लॉरेंस अपनी गैंग फैला रहा है। लोरेंस जेल में बैठकर वसूली और मर्डर के प्लान तैयार करता है। इसके बाद अपने गुर्गों के जरिए प्लान को टारगेट करता है। इसके लिए गुर्गों को अच्छा खासा रुपया दिया जाता है।

लेकिन जेल में बैठे लॉरेंस के पास इतना रुपया कहां से आता है ? यह एक सवाल है। लेकिन पुलिस जांच में यह सामने आ चुका है। वैसे तो अपहरण, वसूली, मर्डर और धमकी देकर लॉरेंस अपनी गैंग के जरिए अच्छा खासा रुपया वसूलता है। लेकिन लॉरेंस को करोड़ों रुपयों की फडिंग लंदन से होती है। यह रुपया वह गैंग को आपरेट करने के काम में लेता है।

लंदन से ऐसे आता है रुपया
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क इस कदर है कि लंदन से उसके पास करोड़ों रुपया आता है। यह हवाले का रुपया लंदन से वेस्टर्न युनियन के जरिए आता है। अपने गुर्गों की आईडी पर केस कराता था। इस तरीके से लॉरेंस ने 2016 से करोड़ों रुपए हवाले के जरिए मंगाए है।

शूटर संपत नेहरा ने किया था खुलासा
हालिया पंजाब में सिद्धु मूसेवाला की हत्या में शूटर संपत नेहरा का नाम सामने आया था। जो गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास है। जिसने लॉरेंस के कहने पर राजस्थान में भी कई वारदातों को अंजाम दिया है। साल 2018 में हरियाणा पुलिस ने लॉरेंस को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ के दौरान संपत नेहरा ने बताया कि जेल में रहकर लॉरेंस गुर्गो को लंदन से हवाले का पैसा दिलवाता है।

लॉरेस पर है राजस्थान में 13 केस दर्ज
लॉरेंस पर राजस्थान में अलग अलग जिलों में तेरह केस दर्ज हैं। सबसे पहले साल 2016 में उसने जोधपुर के दो कारोबारियों से रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर उनके घर के बाहर फायर करवाए थे। कुछ समय पहले उसे दिल्ली की तिहाड जेल से हाई सिक्योरिटी में जयपुर के गांधी नगर थाने में पूछताछ के लिए लाया गया था। उस समय पर उस पर 13 केस दर्ज थे।