
BJP Press Conference: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मंगलवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया कि नजर हम पर टिकी हुई है।
उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी लोकतांत्रिक सरकार, संविधान के प्रति सम्मान और पिछले 12 वर्षों से बनी राजनीतिक स्थिरता है। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरी ओर देश का विपक्ष अराजक सोच रखता है और संविधान विरोधी गतिविधियों में शामिल है।
इस दौरान बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने विपक्ष पर सरकार गिराने और सत्ता परिवर्तन करने की बात करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता सरकार गिराने और सत्ता परिवर्तन की बात करते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर विपक्ष सरकार को किस तरह गिराना चाहता है? भाटिया ने कहा कि वह यह बात पूरी जिम्मेदारी के साथ देश के सामने रखना चाहते हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक बड़े और विश्वसनीय मीडिया संस्थान की ओर से किए गए स्टिंग ऑपरेशन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन में सामने आए तथ्यों पर विभिन्न टेलीविजन चैनलों पर लगातार चर्चा हुई। देशभर के नागरिकों के बीच भी इन मुद्दों को लेकर चर्चा रही।
उन्होंने दावा किया कि अब यह सामने आ गया है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में काम कर रहे इन कथित अराजक तत्वों का असली मॉडल क्या है।
बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि अगर कोई एक चीज है जिससे भारत और भारतीय नफरत करते हैं और जिसे बिल्कुल पसंद नहीं करते, तो वह है अराजकता और हिंसक प्रदर्शन। भारतीय स्वभाव से ही संविधान में विश्वास रखते हैं और अराजकता को अपने पैरों तले कुचल देते हैं। हिंसक प्रदर्शन भारतीयों के स्वभाव और संस्कारों का हिस्सा नहीं हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि मैं कुछ ऐसे प्रमुख अराजक तत्वों के बारे में बात करना चाहूंगा, जिनके संबंध कांग्रेस पार्टी और अन्य विपक्षी दलों से जुड़े हुए हैं और जो हिंसक प्रदर्शनों में भी हिस्सा ले रहे हैं। पहला व्यक्ति मौलाना सिराज खान है।