राष्ट्रीय

टीकरी बॉर्डर के बाद अब गाज़ीपुर बॉर्डर खोलने की तैयारी शुरू, बैरिकेडिंग हटाने का काम हुआ शुरू

गुरुवार को टीकरी बॉर्डर को खोलने की तैयारियां शुरू करने के साथ आज शुक्रवार शाम तक इसे खोलने का काम शुरू होने के बाद अब आज गाज़ीपुर बॉर्डर को खोलने की तैयारियां भी शुरू कर दी गई है।
less than 1 minute read
ghazipur_border.jpg
Ghazipur Border opening process has started

नई दिल्ली। पिछले 11 महीने से चल रहे किसान आंदोलन की वजह से दिल्ली से लगी कुछ बॉर्डर्स भी 11 महीने से बंद हैं। पर हाल ही में इन बॉर्डर्स को खोलने की कोशिशें शुरू हो चुकी हैं। गुरूवार को जहां टीकरी बॉर्डर खोलने की तैयारियां शुरू कर दी गई जिसे आज शाम तक पूरा करते हुए खोला जा सकता है, वहीं दूसरी तरफ अब ग़ाज़ीपुर बॉर्डर को खोलकर रास्ता साफ़ करने का काम भी आज शुक्रवार 29 अक्टूबर से शुरू कर दिया गया है।

बैरिकेडिंग हटाने का काम शुरू

ग़ाज़ीपुर बॉर्डर को खोलने के लिए बॉर्डर पर लगी बैरिकेडिंग को हटाने का काम आज शुक्रवार 29 अक्टूबर से शुरू कर दिया गया है। सुबह मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने यहां से बैरिकेडिंग और पत्थर हटाने का काम शुरू कर दिया है।

बॉर्डर खोलने की कार्यवाही के मिले आदेश

आज शुक्रवार सुबह ग़ाज़ीपुर बॉर्डर को खोलने के लिए पहुंची दिल्ली पुलिस ने इसके लिए कार्यवाही शुरू कर दी है। इसी दौरान दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बातचीत में बताया कि उन्हें इस काम के लिए आदेश मिल चुके हैं। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया की इन्हीं आदेशों के अनुसार बॉर्डर खोलने की कार्यवाही शुरू की गई है और जल्द ही ग़ाज़ीपुर बॉर्डर को खोलकर यातायात की सुविधा फिर से शुरू कर दी जाएगी।

Published on:
29 Oct 2021 11:40 am
Also Read
View All
गांधी उपनाम वाला कोई व्यक्ति इतनी शर्मनाक बात कह सकता है, सोच भी नहीं सकते, राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार

फ्लाइट रद्द होते ही भड़की महिला यात्री, भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर 49 हजार रुपये की तोड़ दी संपत्ति; FIR दर्ज

Rain Alert: बारिश से बिगड़ेंगे हालात, झारखंड-ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बरसात, मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में भी अलर्ट

भारतीय ड्रोन पर अमेरिका की टैरिफ मार, ट्रंप ने नहीं दी रियायती छूट,चुनिंदा देशों को मिली राहत

88 घंटे चले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर पहली बार बोले NSA अजित डोभाल, डिस्कवरी की डॉक्यूमेंट्री में हुआ खुलासा, बोले- भारत कमजोर नहीं