राष्ट्रीय

आज देश में रहने के लिए जमीन कम पड़ गई, भारत को…, मोदी के साथी ने दी चीन से सीख लेने की नसीहत

Bihar: विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भारत को चीन से सीख लेने की बात कही है।
2 min read
• •
Jul 11, 2024
Feature image

विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जताते हुए कहा कि देश के अंदर 147 जिले ऐसे हैं, जहां तेजी से जनसंख्या बढ़ रही है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह गुरुवार को लखीसराय पहुंचे थे, यहां विद्यापीठ चौक पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान देश की जनसंख्या पर बात की। उन्होंने कहा कि आज विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जा रहा है। मैंने पहले भी कहा है और आज भी कहता हूं कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून की सख्त जरूरत है।

चीन से सीख लेने की जरुरत

गिरिराज सिंह ने कहा, “चीन ने दुनिया में विकास का परचम फहराया है। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि वह वन चाइल्ड पॉलिसी लेकर आया। अगर चीन वन चाइल्ड पॉलिसी नहीं लाता तो इस दुनिया में 60 करोड़ लोग और होते। भारत आज दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है और दुनिया की जितनी आबादी है, उसकी 20 फीसदी आबादी हमारे यहां है।”

आज देश में रहने के लिए जमीन कम पड़ गई

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में आज जमीन कम पड़ गई है, लोगों के लिए पीने का पानी कम पड़ रहा है। बढ़ती हुई जनसंख्या एक चुनौती है। इसलिए जैसे चीन ने जनसंख्या को रोकने के लिए कानून बनाया, वैसे ही हमें भी इसकी जरूरत है। हमें ऐसा सख्त कानून बनाना चाहिए, जिसे नहीं मानने वाले नागरिकों के मतदान का अधिकार खत्म कर देना चाहिए और सरकारी सुविधा से वंचित कर देना चाहिए।

देश के 147 जिलों में तेजी से बढ़ रही आबादी

उन्होंने आगे कहा कि आज देश के अंदर 147 जिले ऐसे हैं, जहां जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। उसका कारण है हिंदू महिलाओं की फर्टिलिटी रेट कम है और मुस्लिम महिलाओं की ज्यादा है। इसलिए देश में आज जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कड़ा कानून लाने की जरूरत है।ट

Updated on:
11 Jul 2024 02:20 pm
Published on:
11 Jul 2024 02:20 pm
Also Read
View All
बिहार में अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे BJP विधायक, जन सुराज बोली- जब सत्ता पक्ष का ये हाल, तो जनता की कौन सुनेगा?

दिल्ली-मुंबई से यूरोप-अमेरिका का सफर होगा छोटा, पाकिस्तानी एयरस्पेस बैन के बीच चीन के रास्ते नया रूट तलाश रहा भारत

LPU हिंसा के पीछे कौन? डीन का बड़ा खुलासा, बोले- बाहरी लोगों ने भड़काया माहौल, सीबीआई से खुलवाएं पूरा सच

SIR विवाद पर शुभेंदु अधिकारी ने कांग्रेस को घेरा, बोले- पहले खुद लाखों फर्जी वोटर बताए, अब हटाने पर ऐतराज क्यों?

SIR Controversy के बीच TMC का बड़ा कदम, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ बैठकों की ऑडियो रिकॉर्डिंग कर सकती है जारी