राष्ट्रीय

Good News: कच्चे तेल से लदा ‘जग लाडकी’ जहाज युद्ध से बचकर आ रहा है भारत, होर्मुज स्ट्रेट को किया पार

यूएई से 'जग लाडकी' जहाज जल्द ही भारत आएगा। इस जहाज के ज़रिए कच्चा तेल भारत आ रहा है, जो देश के लिए अच्छी खबर है।
less than 1 minute read
• •
Mar 16, 2026
Jag Laadki ship
Jag Laadki ship (Photo - ANI)

ईरान-अमेरिका इज़रायल युद्ध (Iran-US Israel War) की वजह से दुनियाभर में गैस और तेल का संकट पैदा हो गया है। भारत (India) में भी एलपीजी का संकट (LPG Crisis) पैदा हो गया है, लेकिन फिलहाल कच्चे तेल (Crude Oil) की आपूर्ति से जुड़ी कोई समस्या सामने नहीं आई है। इसी बीच एक अच्छी खबर आई है। कच्चे तेल से लदा 'जग लाडकी' (Jag Laadki ) जहाज भारत आ रहा है। यह जहाज यूएई (UAE) से भारत आ रहा है।

होर्मुज स्ट्रेट को किया पार

कच्चे तेल से लदे 'जग लाडकी' जहाज ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है और अब यह सुरक्षित रूप से भारत की ओर बढ़ रहा है। खास बात यह है कि युद्ध की वजह से होर्मुज स्ट्रेट से अन्य जहाज़ों को नहीं निकलने दिया जा रहा, लेकिन भारत आने वाले जहाज़ों को सुरक्षित रास्ता दिया जा रहा है।

कितना कच्चा तेल आ रहा है?

जानकारी के अनुसार 'जग लाडकी' जहाज के ज़रिए करीब 80,000 टन मुर्बन कच्चा तेल भारत आ रहा है। इससे देश में कच्चे तेल की आपूर्ति बढ़ेगी।

युद्ध से बचकर आ रहा है भारत

'जग लाडकी' जहाज युद्ध से बचकर भारत आ रहा है। शनिवार को यूएई के फुजैराह ऑयल टर्मिनल (Fujairah Oil Terminal) पर हमला हुआ था। उस समय 'जग लाडकी' जहाज पर वहीं लोडिंग चल रही थी। इसके बावजूद जहाज और उस पर सवार सभी भारतीय चालक दल के सदस्य बच गए। रविवार सुबह जहाज फुजैराह ऑयल टर्मिनल से रवाना हो गया।