राष्ट्रीय

Vande Bharat से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, यात्रा के दौरान परोसे जाएंगे क्षेत्रीय लजीज व्यंजन

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि टिकट बुकिंग सिस्टम में सख्ती से सुधार के बाद IRCTC पर फर्जी अकाउंट्स पर बड़ी कार्रवाई हुई है। रोज बनने वाली फर्जी यूजर आईडी की संख्या 1 लाख से घटकर 5 हजार रह गई है।
2 min read
Dec 13, 2025
Vande Bharat
Vande Bharat Train

Vande Bharat Train: वंदे भारत ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी और सुखद खबर सामने आई है। वंदे भारत ट्रेन में अब यात्रियों को क्षेत्रीय और स्थानीय लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठाने का मौका मिलेगा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वैष्णव ने इस मामले में अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें यह फैसला लिया गया कि वंदे भारत ट्रेनों में स्थानीय व्यंजनों को यात्रियों के लिए परोसा जाए। इसके साथ ही और भी कई अहम फैसला किए गए। जिसमें यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाने और टिकट बुकिंग सिस्टम में सुधार जैसे विषयों पर फैसला लिया गया।

Railway Booking System: फर्जी पहचान पत्र से टिकट बुकिंग पर सख्ती


केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने टिकट बुकिंग सिस्टम में सुधार करने पर जोर दिया। साथ ही फर्जी पहचान पत्र से टिकट बुकिंग करने वालों पर भी कार्रवाई की समीक्षा की गई। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक फर्जी यूजर आईडी का पता लगाने और यूजर की पहचान वेरीफाई करने के लिए सख्त सिस्टम अमल में लाया गया है। जिसके अच्छे परिणाम भी सामने आ रहे हैं। इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि इन सुधारों से पहले IRCTC के वेबसाइट पर रोजाना करीब 1 लाख नए यूजर आईडी बना रहे थे जो अब घटकर मात्र 5000 रह गई है। इस कार्रवाई से रेलवे को काफी फायदा हुआ है। लगभग 3 करोड़ फर्जी अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिए गए हैं। जिससे रेलवे और साथ ही यात्रियों को भी फायदा हुआ है। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर 2.7 करोड़ यूजर आईडी को अस्थायी रूप बंद भी किया गया।

Vande Bharat Train: महंगे रेस्टोरेंट से भी मिलेगा खाना


रेलवे में यात्रियों के सुविधा के लिए कई बदलाव किये गए हैं। वंदे भारत और अमृत भारत एक्सप्रेस जैसे ट्रेनों में अब हल्दीराम, फ्लाइट कैटरर्स और बढ़िया रेस्टोरेंट से यात्रियों के लिए खाना परोसा जाएगा। इस सुविधा को लागू करने के लिए वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों में प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट (PoC) के नाम से मील ट्रायल) शुरू किए गए हैं। इसमें खाना बनाने और परोसने की जिम्मेदारी को अलग-अलग किया जा रहा है। खाना बनाने की जिम्मेवारी ब्रांडेड इंडस्ट्रियल किचन, रेस्टोरेंट चेन्स और फ्लाइट कैटरर्स की होगी। साथ ही खाना परोसने का काम किसी और की जिमेवारी होगी।

Updated on:
14 Dec 2025 12:00 am
Published on:
13 Dec 2025 11:59 pm